जनवरी 6, 2025 7:35 अपराह्न

views 58

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ में डीआरजी के जवानों पर हुए हमले की निंदा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिला रिजर्व गार्ड- डीआरजी के जवानों पर हमले की निंदा की है। उन्‍होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में वीर जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीजापुर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर हुआ नक्सली हमला निन्दनीय है। देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। हमारा देश नक्सलवाद को समू...

जनवरी 3, 2025 10:08 अपराह्न

views 45

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के दौरान प्रदान करेंगी प्रवासी भारतीय सम्‍मान पुरस्‍कार

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के दौरान प्रवासी भारतीय सम्‍मान पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का 18वां संस्‍करण ओडिशा के भुबनेश्‍वर में आठ से दस जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्‍मान पुरस्‍कार प्रवासी भारतीयों को प्रदान किया जाने वाला उच्‍चतम सम्‍मान है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के व्यक्तियों द्वारा संचालित किसी संगठन या संस्था को भारत और विदेश में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। उपराष...

जनवरी 3, 2025 3:58 अपराह्न

views 42

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए निमहंस को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए निमहंस को बधाई दी है। बेंगलुरु में निमहंस के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर उन्होंने कहा कि निमहंस आज मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में विश्‍व का नेतृत्‍व कर रहा है। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि हमारे समाज में मनोरोग को लेकर धारणा अच्‍छी नहीं है। लेकिन निमहंस जैसे संस्थान ने मानसिक विकार वाले रोगियों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान किया है। निमहंस द्वारा शुरू की गई टेली मानस सेवाएं ...

दिसम्बर 29, 2024 3:58 अपराह्न

views 21

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अगले महीने होने वाले महाकुम्भ के लिए आमंत्रित किया। महाकुम्भ की शुरूआत 13 जनवरी से हो रही है जो 26 फरवरी तक होगा।    

दिसम्बर 12, 2024 2:09 अपराह्न

views 44

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में आज सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की। श्री सिगडेल नेपाली सेना के प्रमुख हैं। उन्‍हें भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। President Droupadi Murmu conferred the Honorary Rank of General of the Indian Army on General Ashok Raj Sigdel, Chief of the Army Staff, Nepali Army at a special Investiture Cerem...

नवम्बर 14, 2024 9:09 अपराह्न

views 40

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश सही मायने में तब विकसित बनेगा जब जनजातीय लोग भी विकसित बनेंगे। जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगों की तीव्र गति से प्रगति राष्ट्र की प्राथमिकता है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश चाहता है कि जनजातीय समुदायों की सदियों पुरानी पहचान बरकरार रहे और साथ ही वे आधुनिक विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहें। #BirsaMunda150 || जनजातीय लोगों के जीवन को बेहतर होता देखकर मुझे खुशी होती है...

नवम्बर 7, 2024 7:38 अपराह्न

views 45

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह समारोह को संबोधित करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह समारोह को संबोधित करेंगी। सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह प्रतिवर्ष उस सप्‍ताह में मनाया जाता है जब सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती आती है। इस वर्ष यह सप्‍ताह 28 अक्‍तूबर से तीन नवम्‍बर तक मनाया गया था। इसका विषय- राष्‍ट्र की समृद्धि के लिए सत्‍यनिष्‍ठा की संस्‍कृति था।     समारोह के दौरान केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग की तीन पुस्तिकाओं और सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 2024 पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष पत्र आवरण का ल...

अक्टूबर 26, 2024 9:24 अपराह्न

views 31

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के योगदान की सराहना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो के योगदान की सराहना की। नई दिल्ली में आकाशवाणी के रंग भवन में सरदार पटेल स्मारक व्याख्यान 2024 पर एक वीडियो संदेश में राष्ट्रपति ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्रता के बाद विभिन्न रियासतों के एकीकरण के आधुनिक भारत के निर्माता हैं। राष्ट्रपति ने यह भी उल्लेख किया कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल की समृद्ध विरासत के लिए एक सच्...

अगस्त 9, 2024 1:56 अपराह्न

views 20

न्यूजीलैंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऑकलैंड में आयोजित सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित 

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ऑकलैंड में आयोजित एक सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। स्वागत समारोह में भारत सरकार के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, सौमित्र खान, उच्चायुक्त नीता भूषण और बडी संख्‍या में भारतीय प्रवासियों  ने भाग लिया। 

अगस्त 9, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 33

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। एक संदेश में राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा है कि देश, नीरज की उपलब्धि पर गौरवान्ति है और ये विजय भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।   अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि नीरज ने बार-बार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत बहुत प्रसन्न है क्योंकि वह ओलंपिक में एक और सफलता के साथ स्वदेश लौटे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीरज चोपड़ा की...