अक्टूबर 17, 2025 11:13 पूर्वाह्न अक्टूबर 17, 2025 11:13 पूर्वाह्न

views 34

श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी नीरेका अमरसूर्या ने थिंक टैंक के रूप में नीति आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की

श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी नीरेका अमरसूर्या ने थिंक टैंक के रूप में नीति आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की है। डॉ. अमरसूर्या कल नई दिल्ली में नीति आयोग गई और उसके कामकाज तथा तथ्‍यों पर आधारित नीति निर्माण को समझने में रुचि व्यक्त की। उन्‍होंने श्रीलंका में सुधार लागू किए जाने और नीतियों को अधिक तर्कसंगत बनाने को बढ़ावा देने वाले संस्थानों के महत्‍व पर बल दिया।       नीति आयोग की उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने पीएम गति शक्ति, समग्र और समावेशी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीत...