जुलाई 14, 2024 10:53 पूर्वाह्न
28
चुनाव-सभा में गोली चलने से अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प घायल
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प कल रात पेन्सिलवेनिया में एक चुनाव-सभा में गोली चलने से घायल हो गए। इस सिलसिले में, सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बंदूकधारी को मार गिराया है। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है और एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। घटना के दौरान ट्रम्प मंच से गिर गए उन्हें सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तुरंत घटना-स्थल से बाहर ले गए। ट्रम्प के चेहरे पर खून के धब्बे देखे गए। अधिकारियों के अनुसार, श्री ट्रम्प सुरक्षित हैं। राष्ट्रपति जो. बाइडेन ...