जुलाई 9, 2024 9:55 अपराह्न

views 7

देश में घरेलू रक्षा उत्पादन बढ़ाने और पारिस्थितिकी तंत्र को संभालने के लिए मजबूत करने की दिशा में सरकार सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है

देश में घरेलू रक्षा उत्पादन बढ़ाने और पारिस्थितिकी तंत्र को संभालने के लिए विनिर्माण को मजबूत करने की दिशा में सरकार सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने गुणवत्ता सुधारों पर एक सेमिनार को वर्चुअली संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की आवश्यकता और इस दृष्टिकोण को साकार करने में सभी हितधारकों, विशेष रूप से घरेलू रक्षा उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के महत्व को रेखांकित किया। &nbsp...