अगस्त 13, 2024 2:16 अपराह्न

views 23

रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में मरीज परेशान

कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध आज दूसरे दिन भी जारी है। इस बीच, दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भी मरीजों की काफी भीड़ है। आंदोलन के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एम्स, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय समेत राजधानी के अन्य अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगस्त 13, 2024 1:09 अपराह्न

views 23

झारखंड: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में झारखंड में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), रांची के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। झारखंड में आपातकाल को छोड़कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। आंदोलनकारी डॉक्टर मामले की सीबीआई जांच और कार्यस्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। रिम्स के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा औ...

अगस्त 13, 2024 12:27 अपराह्न

views 23

महाराष्‍ट्र में विभिन्न सार्वजनिक अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम रोका

महाराष्ट्र में विभिन्न सार्वजनिक अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रतिक्रिया स्वरूप आपातकालीन ड्यूटी को छोड़कर काम रोक दिया है। इन आयुर्विज्ञान कॉलेजों के वरिष्‍ठ चिकित्‍सा शिक्षक, व्‍याख्‍याता और अनुबंधित कर्मचारी अस्‍पतालों का प्रबंधन कर रहे हैं। विभिन्न कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिये गए हैं। महाराष्ट्र राज्‍य रेजिडेंट डॉक्टर संगठन (एमएआरडी) ने कल बताया कि इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय कोलकाता के आर...