अप्रैल 11, 2026 4:44 अपराह्न

views 82

अफ्रीकी देश जिबूती में इस्माइल उमर गुएलेह की ऐतिहासिक जीत, छठी बार बने राष्ट्रपति

अफ्रीकी देश जिबूती में इस्माइल उमर गुएलेह कल हुए राष्‍ट्रपति पद के चुनाव में छठी बार फिर से राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। उन्‍होंने 97 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किये। श्री गुएलेह ने सत्तारूढ़ दल के पूर्व सदस्य मोहम्मद फराह समतार को हराया। वे पहली बार 1999 में सत्ता में आए थे और दो दशकों से अधिक समय से शासन कर रहे हैं। लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण वैश्विक समुद्री मार्ग पर होने के कारण जिबूती का अत्‍यधिक रणनीतिक महत्व है।