फ़रवरी 28, 2026 9:41 अपराह्न

views 145

नागर विमानन महानिदेशालय ने एयरलाइंस को जारी किया सतर्कता परामर्श

पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय-डीजीसीए ने उड़ान संचालकों से क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। परामर्श में सभी संचालकों से अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र संबंधी सलाहों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। पश्चिम एशिया के कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र अस्थायी तौर पर बंद कर दिए हैं। डीजीसीए ने संचालकों को प्रभावित हवाई क्षेत्रों में उड़ान भरने से बचने की सलाह दी है।

सितम्बर 19, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 21

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मानसून के बाद चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी

नागर विमानन महानिदेशालय ने मॉनसून के बाद चारधाम के लिए हैलीकॉप्‍टर सेवा फिर शुरू करने की अनुमति दे दी है। नागर विमानन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पूरी छानबीन और सभी पहलुओं की जांच तथा चारधाम यात्रा अधिक सुरक्षित बनाने की रणनीतिक पहल लागू करने के बाद यह मंजूरी दी गयी है।   नाग‍र विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने महानिदेशालय, भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण और राज्‍य सरकार के बीच समन्‍वय सुनिश्चित करने के लिये उत्‍तराखण्‍ड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के साथ कई समीक्षा बैठकें की।   नागर विमानन म...