सितम्बर 11, 2025 7:11 अपराह्न

views 42

दिल्ली की सड़कों के विकास के लिए केंद्र से 803 करोड़ की स्वीकृति

दिल्ली में सड़कों के विकास के लिए केंद्र सरकार ने आठ सौ तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे दिल्ली की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ ही राजधानी के समग्र विकास को नई गति और दिशा मिलेगी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में चल रही डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच और सहयोगात्मक दृष्टिकोण के चलते राष्ट्रीय राजधानी प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम दिल्ली को एक समृद्ध, सुगम और आधुनिक राज...