अप्रैल 5, 2026 1:27 अपराह्न
44
दिल्ली पुलिस ने सरकारी दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया
दिल्ली पुलिस की अपराध नियंत्रण शाखा ने राजधानी में सरकारी दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक अस्पताल के एक कर्मचारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से करीब 70 लाख रुपये की दवाएं बरामद की गई हैं। इनमें कई महत्वपूर्ण दवाएं शामिल हैं।