सितम्बर 9, 2025 7:04 अपराह्न

views 32

दिल्‍ली: प्रत्‍येक वार्ड में बनाए जाएंगे तीन से चार स्‍थानों पर फीडिंग प्‍वाइंट

दिल्‍ली में आवारा कुत्‍तों की बढती संख्‍या और काटने की घटनाओं को देखते हुए दिल्‍ली नगर निगम की स्‍थायी समिति की अध्‍यक्ष सत्‍या शर्मा ने अधिकारियों को प्रत्‍येक वार्ड में तीन से चार स्‍थानों पर फीडिंग प्‍वाइंट बनाए जाने के निर्देश दिए।   श्रीमती शर्मा ने बताया कि नगर निगम के पशु जन्‍म नियंत्रण केन्‍द्रों पर नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।   उन्‍होंने अधिकारियों को फीडिंग प्‍वाइंट की निगरानी और व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के बाद एक सप्‍ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्‍तुत करने के निर...

सितम्बर 9, 2025 6:35 अपराह्न

views 30

दिल्‍ली: सरकार हर वर्ष बेस्ट इंजीनियर, बेस्ट विभाग, बेस्ट एसडीएम, बेस्ट डीएम और अन्य श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को करेगी सम्मानित

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि दिल्‍ली सरकार हर वर्ष बेस्ट इंजीनियर, बेस्ट विभाग, बेस्ट एसडीएम, बेस्ट डीएम और अन्य श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करेगी।   मुख्‍यमंत्री ने यह घोषणा आज दिल्ली सचिवालय में डीएम, एसडीएम, सब-रजिस्ट्रार और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के दौरान की। श्रीमती गुप्‍ता ने कांवड़ यात्रा के सफल प्रबंधन से लेकर भारी बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर जैसे आपातकालीन परिस्थितियों में अधिकारियों द्वारा क...

सितम्बर 9, 2025 5:33 अपराह्न

views 48

दिल्‍ली: मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने नहर हादसे में जान गंवाने वाले दो बच्‍चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की सहायता राशि देने घोषणा की

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज मुनक नहर हादसे में जान गंवाने वाले दो बच्‍चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। श्रीमती गुप्‍ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह राशि जल्‍द ही वितरित की जाएगी। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने बताया कि नहर के रख-रखाव की जिम्‍मेदारी हरियाणा सरकार की है, लेकिन दिल्‍ली सरकार इसे अपने अधीन लेने के लिए बातचीत कर रही है। उन्‍होंने भविष्‍य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए मुनक नहर सहित अन्‍य संवेदनशील क्षेत्रों में पुख्‍ता ...

सितम्बर 9, 2025 5:27 अपराह्न

views 29

दिल्‍ली: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पीएम पोषण योजना के उत्‍कृष्‍ट कार्यान्‍वयन के लिए कर्मचारियों को किया सम्‍मानित

दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज शक्ति नगर स्थित एक स्‍कूल कार्यक्रम में पीएम पोषण योजना के उत्‍कृष्‍ट कार्यान्‍वयन के लिए विभिन्‍न एजेंन्सियों, जिलों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्‍मानित किया।   कार्यक्रम में कुकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना का उद्देश्‍य बच्‍चों में पौष्टिक भोजन की आदत डालने, स्‍वस्‍थ जीवन शैली को प्रोत्‍साहित करने और समाज में समरसता का वातावरण बनाना है।   उन्‍होंने बताया कि इस योजना के अन्‍तर्गत दिल्‍ली के दो ह...

सितम्बर 9, 2025 5:13 अपराह्न

views 30

नेपाल: एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई विमानन कंपनियों ने उड़ानें रद्द की

सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच काठमांडू के हवाई अड्डे बंद होने के कारण एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई विमानन कंपनियों ने दिल्ली से आने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं।   एयर इंडिया ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए, दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग पर उड़ानें आज रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो ने कहा है कि काठमांडू आने-जाने वाली सभी उड़ानें स्थगित हैं।   एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को अपनी यात्रा पुनर्निर्धारित करने या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिफंड का दावा करने का परामर्श दिया है।  

सितम्बर 5, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 27

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर ख़तरे के निशान से ऊपर, लगाए गए राहत शिविर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर लगातार ख़तरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। आज सुबह नदी का जलस्तर 207 दशमलव तीन पांच मीटर दर्ज किया गया। एहतियात के तौर पर आस-पास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को मयूर विहार फेज़-वन के पास लगाए गए राहत शिविरों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।    

सितम्बर 4, 2025 9:32 अपराह्न

views 24

दिल्ली: 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी में आज सुबह के समय मौसम साफ रहा। लेकिन दोपहर के बाद से विभिन्‍न क्षेत्रों में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हुई। आज का अधिकतम तापमान 34 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।  

सितम्बर 4, 2025 9:29 अपराह्न

views 140

दिल्ली: 14 वर्षीय माधव गोपाल कामथ ने विश्व युवा स्क्रैबल चैंपियनशिप-2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचा

दिल्ली के 14 वर्षीय माधव गोपाल कामथ ने विश्व युवा स्क्रैबल चैंपियनशिप-2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। गोपाल वैश्विक स्क्रैबल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं। विश्व में भारत के सर्वोच्च रैंक वाले स्क्रैबल खिलाड़ी और मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन माधव ने मलेशिया के कुआलालम्पुर में आयोजित प्रतियोगिता में 18 देशों के 218 अंडर-18 खिलाड़ियों में शीर्ष स्थान हासिल किया।    

सितम्बर 4, 2025 9:26 अपराह्न

views 24

दिल्‍ली: शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को किया जाएगा सम्‍मानित

दिल्‍ली में कल शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा जिसमें राज्‍य के शिक्षकों को सम्‍मानित किया जा सकेगा। यह कार्यक्रम राजधानी के त्‍यागराज स्‍टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान, दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद उपस्थित रहेंगे।    

सितम्बर 4, 2025 6:53 अपराह्न

views 38

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर विश्वकर्मा कॉलोनी जलमग्न

राजधानी में लगातार तेज वर्षा के बाद आज यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर विश्वकर्मा कॉलोनी जलमग्न हो गई है। जिसके बाद राहत बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल-एनडीआरएफ को तैनात किया गया।   एनडीआरएफ इंस्पेक्टर मन प्यारे ने बताया कि इस कार्य से अब तक कुल 171 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत बचाव के बारे में बताया जा रहा है जिसके लिए पुलिस को भी तैनात किया गया है।   वहीं, दिल्‍ली सरकार में मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि...