अक्टूबर 9, 2025 6:52 अपराह्न

views 88

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वदेशी उत्सव का शुभारंभ किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कर्तव्य पथ पर दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित स्वदेशी उत्सव का शुभारंभ किया। यह उत्सव इस महीने की 11 तारीख तक चलेगा। इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि यह आयोजन भारत के आत्मविश्वास, परंपरा और स्वाभिमान का उत्सव है।     उन्होंने  कहा कि हर क्षेत्र के उद्योग को देश में अच्छे से स्थापित करना होगा ताकि वो देश की जरूरतों को पूरा करे इसके अलावा विश्व को भी एक ब्रांडिंग प्रदान करें। श्रीमती गुप्ता ने लोगो से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।   ...

अक्टूबर 1, 2025 7:53 पूर्वाह्न

views 151

दिल्ली और कोलकाता के बीच पहली सुनिश्चित ट्रांजिट टाइम कंटेनर रेल सेवा आज से होगी शुरू

भारतीय रेलवे आज दिल्ली और कोलकाता के बीच पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहली सुनिश्चित ट्रांजिट टाइम कंटेनर रेल सेवा शुरू करने जा रहा है। यह सेवा आईसीडी तुगलकाबाद टर्मिनल, दिल्ली से कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड- कॉनकॉर के आगरा और कानपुर टर्मिनलों से होते हुए सीटीसीएस कोलकाता तक चलेगी। यह विशेष सेवा 120 घंटे का गारंटीड ट्रांजिट टाइम सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन की गई है   रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह रेल सेवा सप्‍ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को चलेगी। इस पायलट प्रोजेक्ट से ग्राहकों क...

सितम्बर 25, 2025 6:19 अपराह्न

views 90

दिल्ली पुलिस: आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में दिल्ली और कोलकाता से पांच आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और कोलकाता से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   गिरफ्तार आरोपियों में एक निजी संस्‍थान के तीन निदेशक भी शामिल हैं जिन्हें कोलकाता से पकड़ा गया है। वहीं पुलिस ने दिल्ली से आईआईपी के एक कंसल्टेंट और एक प्रिंटर को भी गिरफ्तार किया है।   पुलिस ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन वर्ष 2021 में देशभर के तेरह शहरों के 81 केंद्रों में किया गया था जिसमें 46 हज़ार से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया ...

सितम्बर 25, 2025 6:02 अपराह्न

views 73

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 11 कैट्स एम्‍बुलेंस को जनता को समर्पित किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज 11 कैट्स एम्‍बुलेंस को जनता को समर्पित किया। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री ने टी.बी. की आधुनिक जांच के लिए 40 ट्रूनेट मशीनें, 10 पैथोडिटेक्ट मशीनें और 27 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें भी जनता को समर्पित कीं।   एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने बताया कि अंगदान के लिए डिजिटल पोर्टल और नेहरू बाल चिकित्सालय में नया जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र की शुरूआत की गई है।   इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नर्सों की स्थायी नियुक्ति, स...

सितम्बर 24, 2025 8:16 अपराह्न

views 41

दिल्ली: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा परिसर में आयोजित विशेष प्रदर्शनी सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा 75 वर्ष’ का अवलोकन किया

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज विधानसभा परिसर में आयोजित विशेष प्रदर्शनी सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा 75 वर्ष’ का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन, दृष्टिकोण और कार्यों का सशक्त प्रतिबिंब प्रस्तुत करती है।   इस अवसर पर सभी विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन और उनके प्रारम्भिक जीवन को दर्शाती लघु फिल्म “चलो जीते हैं” भी देखी। साथ ही प्रदर्शनी में बनाए गए विशेष सेल्फी प्वॉइंट्स पर तस्वीरें भी खिंचवाईं।   इंटरएक्टिव पैन...

सितम्बर 24, 2025 6:50 अपराह्न

views 42

दिल्ली: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज मैत्रेयी कॉलेज में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया।   उन्‍होंने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता स्पेशल ओलंपिक्स भारत - दिल्ली द्वारा खेल प्राधिकरण- साई तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में देशभर से आए दिव्यांग प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।   इस अवसर पर श्री सूद ने कहा कि इन विशेष बच्‍चों में उत्‍साह और उमंग की...

सितम्बर 24, 2025 6:25 अपराह्न

views 63

दिल्‍ली: मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने डीटीसी बस डिपो पर स्विचिंग सब-स्टेशन और ईवी चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पीरागढ़ी स्थित डीटीसी बस डिपो पर स्विचिंग सब-स्टेशन और ईवी चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया। उन्‍होंने बताया कि इन सब-स्टेशनों में प्रतिदिन एक हजार से अधिक ईवी बसों को चार्ज करने की क्षमता होगी।   श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि इससे दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक ऊर्जा-कुशल बनेगी तथा प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।   मुख्‍यमंत्री गुप्‍ता ने यह भी बताया कि 30 सितंबर को गृहमंत्री अमित शाह ओखला सीवेज ट्री...

सितम्बर 24, 2025 5:24 अपराह्न

views 52

दिल्ली: उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली ग्रामोदय अभियान के अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का लोकार्पण किया

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज उत्तर-पश्‍चिमी दिल्ली स्थित पूठ खुर्द गांव में दिल्ली ग्रामोदय अभियान के अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का लोकार्पण किया।   इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में शहरी क्षेत्रों के विकास के साथ  ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी आवशयक हैं। उन्‍होंने कहा कि गांव का विकास ही देश के विकास का मार्ग है और सरकार के लिए ग्रामीण विकास प्राथमिकता का विषय है।    इस अवसर पर उपराज्यपाल ने दिल्‍ली सरकार के इस प्रयास...

सितम्बर 12, 2025 12:38 अपराह्न

views 73

दिल्ली: एम्स में कौशल, ई-लर्निंग और टेलीमेडिसिन सुविधा में उन्नत दा विंची सर्जिकल रोबोट का उद्घाटन

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स में कौशल, ई-लर्निंग और टेलीमेडिसिन सुविधा में उन्नत दा विंची सर्जिकल रोबोट का उद्घाटन किया गया है। यह भारत में रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण में एक महत्वपूर्ण पडाव है। देश के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में प्रशिक्षण के लिए पहली बार दा विंची प्रणाली की स्थापना की गई है।   एम्स में दो रोबोटिक सिस्टम पूरी तरह से प्रशिक्षण के लिए तैयार हैं। इस सुविधा में पहले से ही मेडट्रॉनिक का एक ह्यूगो रोबोटिक ट्रेनर है, जो छात्रों, रेजीडेंट डॉक्‍टरों, ...

सितम्बर 9, 2025 7:55 अपराह्न

views 37

दिल्‍ली: पर्यावरण मंत्री मनजिन्‍दर सिंह सिरसा ने शीतकालीन वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना की समीक्षा के लिए उच्‍च-स्‍तरीय बैठक की

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मनजिन्‍दर सिंह सिरसा ने आज शीतकालीन वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना की समीक्षा के लिए 30 हितधारक एजेन्सियों के साथ उच्‍च-स्‍तरीय बैठक की।   बैठक में धूल-नियंत्रण, मिस्‍ट स्‍प्रेयिंग सिस्‍टम और 174 एंटी स्‍मोक गनों की तैनाती जैसे 17 प्रमुख बिन्‍दुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान श्री सिरसा ने कहा कि दिल्‍ली सरकार तकनीक आधारित सक्रिय रणनीति के साथ वायु प्रदूषण के खिलाफ 24 घंटे लडाई लड रही है।   उन्‍होंने कहा कि वायु प्रदूषण के खिलाफ सरकार के अभियानों में प्रत्‍येक नागरिक की भागीदार...