दिसम्बर 2, 2025 8:32 अपराह्न

views 119

दिल्ली: सुंदर नर्सरी में आयोजित किया जा रहा सरस फूड महोत्सव

दिल्ली की सुंदर नर्सरी में सरस फूड महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित यह महोत्सव महिला सशक्तिकरण का एक शानदार उदाहरण है। इस महोत्सव में आगंतुक सिर्फ़ खाना ही नहीं चख रहे हैं, बल्कि वे भारत की पाककला विरासत की विविधता का अनुभव भी कर रहे हैं, जिसे देश भर की ग्रामीण महिलाओं ने अपने कौशल से जीवंत किया है।   सरस फूड महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर देना और अन्य ग्रामी...

दिसम्बर 2, 2025 6:27 अपराह्न

views 55

दिल्‍ली: लोक निर्माण विभाग मंत्री ने केंद्रीय सड़क निधि और विभागीय परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की

दिल्‍ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने केंद्रीय सड़क निधि और वर्तमान में विभाग द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में एक समीक्षा बैठक की।   इस बैठक में विभिन्‍न विभाग द्वारा कार्यों की प्रगति की जांच की और साथ ही बेहतर तालमेल के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।     इसके अलावा, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने नोएडा सेक्टर 93ए में बने अवैध ट्विन टावर ध्‍वस्‍त मामले पर भी एक समीक्षा की। श्री सिंह ने कहा कि बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई और समन्वित तरीके से आवश्यक कद...

दिसम्बर 2, 2025 6:17 अपराह्न

views 39

दिल्ली: उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आपदा के लिए तैयार स्कूल अभियान की शुरुआत की

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों में आपदा के प्रति जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए आज दिल्ली के 6 शैक्षणिक जिलों में "आपदा के लिए तैयार स्कूल अभियान" की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक विद्यालयों को आपदाओं के प्रति अधिक जागरूक, तैयार और सुरक्षित बनाना है। एक रिपोर्ट   यह अभियान विद्यालयों में सुरक्षा और तैयारियों को मज़बूत करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दिल्ली सरकार की एक संयुक्त पहल है। इस अभियान के शुरुआती चरण में दो ...

नवम्बर 26, 2025 7:50 अपराह्न

views 58

मौसम विभाग ने कल पंजाब में शीत लहर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने कल पंजाब में शीत लहर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी बारिश होने की संभावना है।     इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम 7 बजे क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया।    

नवम्बर 25, 2025 5:20 अपराह्न

views 75

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 70 से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारम्भ किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी के विभिन्न जिलों में 70 से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल बताया।   इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़ा रही है, जिससे लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके घर के पास और, उनकी कॉलोनियों में ही उपलब्ध हो सकेगी। हमारे संवाददाता ने बताया कि लोग इन केंद्रों में उपलब्ध...

नवम्बर 19, 2025 2:16 अपराह्न

views 58

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एनआईटी दिल्ली के 5वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि डिजिटल इंडिया एक परिवर्तनकारी पहल है जिसने तकनीक को नागरिकों की पहुंच में लाकर अनगिनत अवसरों के द्वार खोल दिये हैं। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी के पांचवें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि समान अवसर प्रदान करने के लिए तेज़ इंटरनेट सेवा और नवीनतम तकनीक को देश के दूर-दराज तक के क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनआईटी जैसे संस्थान आदर्श डिजिटल गांव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते ह...

नवम्बर 19, 2025 12:51 अपराह्न

views 162

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 7वीं बैठक कल नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों-एनएसए की 7वीं बैठक कल नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित सदस्य देशों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की मेजबानी करेंगे। सम्‍मेलन में सेशेल्स  पर्यवेक्षक राज्य के रूप में भाग लेगा और मलेशिया को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का गठन सदस्य देशों के बीच सुरक्षा के महत्वपूर्ण मामलों पर घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने और हिंद महासागर क्ष...

नवम्बर 3, 2025 6:25 अपराह्न

views 83

दिल्‍ली: उपराज्यपाल और मुख्‍यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की जीत के लिए बधाई दी

दिल्‍ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की जीत के लिए बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उपराज्‍यपाल ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शालीनता, दृढ़ता और गौरव के साथ दुनिया को जीत लिया है।     वहीं, मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिर्फ़ जीत हासिल नहीं की बल्कि  इतिहास रचा है। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि यह जीत हर उस लड़की के लिए है जिसके पास बल्ला या किताब है और जो इस जीत में अपनी असीम क्...

नवम्बर 3, 2025 4:51 अपराह्न

views 56

दिल्ली: लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा राष्ट्रीय बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा आज छावला में आयोजित राष्ट्रीय बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में देशभर से कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से 15 खिलाड़ी चयनित होकर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनेंगे।   उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ी दुबई में आयोजित बधिर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और यह साबित कर रहे हैं कि कोई भी...

अक्टूबर 30, 2025 8:13 अपराह्न

views 126

दिल्‍ली: पंजीकरण निरस्त हो चुके वाहनों के लिए एनओसी आवेदन पर एक साल की समय सीमा को समाप्त करने का फैसला लिया

दिल्‍ली सरकार ने पंजीकरण निरस्त हो चुके वाहनों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र -एनओसी आवेदन पर लगाई गई एक साल की समय सीमा को समाप्त करने का फैसला लिया है।   दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक वर्ष की एनओसी समय सीमा लागू होने के कारण बड़ी संख्या में पंजीकरण निरस्त हो चुके वाहन राजधानी दिल्ली में फंसे रह गए थे। ऐसे वाहन न तो स्क्रैप हो पा रहे थे और न ही दूसरे अन्य राज्यों में स्थानांतरित किए जा रहे थे।   श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाह...