जून 21, 2024 12:15 अपराह्न

views 30

दिल्ली: उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई मंत्रियों ने लिया अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग

भारत सहित पूरे विश्‍व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू के साथ लोधी गार्डन में योग किया। योग सत्र के बाद मीडिया से बातचीत में  श्री वैष्णव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का एक अद्वितीय कौशल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वैश्विक मान्यता दिलाकर दुनिया भर में योग के प्रति उत्साही लोगों को योगाभ्यास करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के ल...

जून 21, 2024 10:55 पूर्वाह्न

views 37

दिल्‍ली: गर्मी से बढ़ती मौतों को ध्‍यान में रखते हुए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिया निर्देश, समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करें मुख्य सचिव 

  राजधानी दिल्‍ली में भीषण गर्मी के कारण बढ़ती मौतों को ध्‍यान में रखते हुए दिल्‍ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्‍ली के मुख्य सचिव को समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने का आज निर्देश दिया है। श्री सक्सेना ने कहा कि इस बैठक के द्वारा मुख्‍य सचिव यह सुनिश्चित करें कि राजधानी में पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त उपाय कैसे किए जा सकें। इसके अलावा उन्‍होंने निराश्रितों, बेघरों और गरीबों को सुविधाएं पहुंचाने के लिए भी कहा है।  

जून 21, 2024 10:52 पूर्वाह्न

views 35

दिल्ली: पिछले 24 घंटों में लू लगने से सफदरजंग अस्पताल में दो लोगों की मृत्यु

  दिल्ली में भीषण गर्मी से पिछले 24 घंटों में लू लगने से सफदरजंग अस्पताल में दो लोगों की जान चली गई है। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार कल छह लोगों को लू लगने के कारण भर्ती कराया गया और जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अस्पताल में गर्मी से संबंधित बीमारियों के 47 मरीज हैं, जिनमें से 29 की हालत गंभीर बनी हुई है।      16 जून से अब तक गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण 62 लोगों को भर्ती किया गया है, जिससे  मरने वालों की संख्या 24 तक पहुंच गई है। अस्पताल ने कहा कि भीषण गर्मी से पहले ही सभी स्वास्थ्य ...

जून 20, 2024 1:55 अपराह्न

views 34

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज अपना फैसला सुरक्षित रखा। राउज़ एवेन्यू कोर्ट के अवकाश न्यायाधीश न्याय बिंदु ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस. वी. राजू द्वारा जांच एजेंसी की ओर से दलीलें पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है। अदालत ने केजरीवाल के उस आवेदन पर भी फैसला सुरक्षित रखा है जिसमें मेडिकल बोर्ड द्वारा उनकी जांच के दौरान उनकी पत्नी को वर्चुअल मोड के माध्यम से कार्यव...

जून 20, 2024 1:36 अपराह्न

views 28

भीषण गर्मी के चलते दिल्ली में बढ़ी गर्मी संबंधित बीमारियों के रोगियों की संख्या, कई लोगों की मौत

राष्‍ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्‍ली के सफदरजंग अस्पताल में पिछले 24 घंटे के दौरान गर्मी संबंधित बीमारी से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 रोगियों का इलाज चल रहा है। दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कल तक नौ रोगियों की मौत हो चुकी थी। अन्‍य बड़े अस्पतालों में भी हीट स्‍ट्रोक के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कल एक परामर्श जारी कर राज्यों के स्‍वास्‍थ्‍य विभागों से भीषण गर्मी से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए तैयार रहने...

जून 20, 2024 11:16 पूर्वाह्न

views 39

मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी चलने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने दिल्‍ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी चलने की संभावना व्यक्त की है। लोनी देहात, हिंडन वायु सेना केंद्र, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरोला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर में दिन के समय बारिश होगी। मौसम विभाग ने हरियाणा के बल्लभगढ़, सोनीपत, खरखौदा, मातनहेल, झज्जर, फरुखनगर, सोहना और पलवल तथा उत्तर प्रदेश में बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, पिलखुवा, हापुड़, गुलौटी, सिकंदराबाद और बुलंदशह...

जून 15, 2024 12:51 अपराह्न

views 33

दिल्‍ली में जारी जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने किया मटकी फोड़ विरोध प्रदर्शन किया

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में जारी जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी के आवास के बाहर मटकी फोड़ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्‍ली भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की अव्‍यवस्‍था के कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार शहर में जल संकट के मुद्दे को सुलझाने में नाकाम रही है। कांग्रेस ने भी दिल्‍ली सरकार के खिलाफ 280 जगहों पर मटकी फोड़ प्रदर्शन किया। दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व म...

जून 15, 2024 8:03 पूर्वाह्न

views 29

दिल्‍ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेखिका अरुंधति रॉय पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी

दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेखिका अरूंधति रॉय पर मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत दी गई है। सुश्री अरुंधति रॉय और केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय-कश्‍मीर के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर शेख शौकत हुसैन पर वर्ष 2010 में नई दिल्‍ली में भड़काऊ भाषण देने के मामले में मुकदमे की मंजूरी दी गई है।      इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पंडित ने शिकायत दर्ज कराई थी। पिछले वर्ष अक्टूबर में, उप-राज्‍यपाल ने विभिन्‍न समूहों के बीच वैमनस्य पैदा करने...

जून 12, 2024 1:35 अपराह्न

views 23

दिल्ली में टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्‍ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी को लेकर दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। न्‍यायालय ने दिल्‍ली सरकार से पूछा कि टैंकर माफियाओं के विरूद्ध क्या कदम उठाए गए हैं। न्यायमूर्ति पी.के. मिश्रा की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ हिमाचल प्रदेश से अधिशेष पानी जारी करने के लिए दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। दिल्‍ली के लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।   न्यायालय ने दिल्ली सरकार से पानी के नुकसान के लिए की गई कार्...

जून 11, 2024 2:09 अपराह्न

views 28

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पानी की कमी के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की

  दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में चल रही पानी की कमी के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सक्सेना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली को आवंटित हिस्से के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि श्री सैनी ने बताया कि चल रही गर्मी के कारण हरियाणा की अपनी बाधाओं के बावजूद ऐसा हो रहा है।