जून 30, 2024 1:22 अपराह्न

views 105

दिल्‍ली एम्स  के ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन विभाग और ऑपरेशन कक्ष  सुबह 7.30 बजे से पूरी तरह हुए शुरू 

      अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) दिल्‍ली के ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन विभाग और ऑपरेशन कक्ष आज सुबह 7.30 बजे से पूरी तरह शुरू हो गए हैं। एम्स ने सूचित किया था कि शुक्रवार को तेज बारिश के कारण ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था ।    सूचना के अनुसार एयर कंडीशनिंग के काम नहीं करने और दीवारों से पानी रिसने के कारण सभी ऑपरेशन कक्ष बंद पड़े थे। इसके कारण न्यूरो सर्जरी ठप रही और आपातकालीन मरीजों को सफदरजंग या अन्य सरकारी अस्पतालों में भेजा जा रहा था। अब ट्रॉमा सेंटर के सभी ऑपरेशन...

जून 28, 2024 11:53 पूर्वाह्न

views 18

दिल्ली:  तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर जलभराव की स्थिति 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।   मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई है। यह 1936 के बाद जून महीने में चौबीस घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। उस साल अठाईस जून को 235.5 मिमी बारिश हुई थी।   दिल्ली में जून के पूरे महीने में औसतन 80.6 मिमी बारिश होती है। पिछले चौबीस घंटे में ही उससे लगभग तीन गुना बारिश होने से लोगों को का...

जून 27, 2024 12:01 अपराह्न

views 31

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी को अस्पताल से मिली छुट्टी

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी का लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अनशन के दौरान सोमवार को उनका शुगर लेवल गिर जाने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा से और अधिक जल की मांग को लेकर इस महीने की 21 तारीख को वे अनशन पर बैठी थीं। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अनशन समाप्त हो गया।    

जून 27, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 25

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह हल्‍की से मध्यम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। राष्‍ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।    

जून 27, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 29

दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। धनशोधन से जुड़े एक मामले में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले सीबीआई ने केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया। एक संबंधित घटनाक्रम में श्री केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी वह अर्जी वापस ले ली जिसमें उन्होंने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत पर अंतरिम रोक लगाने के दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के आदेश को चुनौती दी थी।

जून 26, 2024 12:58 अपराह्न

views 27

दिल्ली: पुलिस अकादमी में मिनिस्ट्रियल हेड कांस्टेबलों के अब तक के सबसे बड़े बैच की पासिंग आउट परेड की गई आयोजित

दिल्ली में झरोदा कलां स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में आज मिनिस्ट्रीयल हेड कांस्टेबलों के अब तक के सबसे बड़े बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक परेड में शामिल हुए।   इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि प्रशिक्षण पुलिसिंग का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है और सभी प्रशिक्षु इसे पूरा कर दिल्ली पुलिस परिवार में शामिल हो गये हैं।   उन्होंने कहा कि उन्होंने दिल्ली के नागरिकों को सर्वोत्तम सार्वजनिक सेवा देने का वादा किया है और विभाग का मानना है ...

जून 25, 2024 2:28 अपराह्न

views 25

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल स्थगित की

पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के बावजूद लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में मयूर विहार फेज 1, ओखला, गीता कॉलोनी, वसंत विहार, पटेल नगर, संजय कॉलोनी, महरौली, विकास पुरी, मोती नगर, छतरपुर, संजय कॉलोनी, वसंत कुंज, चाणक्यपुरी, कृष्णा नगर और नरेला शामिल हैं। दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी ने शुगर का स्तर कम होने के बाद लोक नायक अस्पताल में भर्ती होने के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज स्थगित कर दी है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते ...

जून 25, 2024 1:47 अपराह्न

views 31

दिल्ली के प्रेम नगर में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत

दिल्ली के प्रेम नगर में आज एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार आग सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर लगी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

जून 25, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 16

पानी तक पहुंच महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक जरूरी कदम: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि पानी तक पहुंच महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक जरूरी कदम है। 'दिल्‍ली जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2024' विषय पर एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए, श्री पाटिल ने कहा कि जल शक्ति नारी शक्ति है क्योंकि ग्रामीण भारत में महिलाएं अपनी घरेलू जिम्मेदारियों के कारण पानी की कमी से सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। उन्होंने चुनौतियों की बेहतर समझ के लिए जल शक्ति अभियान कार्यशाला में महिलाओं, गैर सरकारी संगठनों और अन्य हितधारकों को मंत्रालय के साथ आने की अपील की। श्री पा...

जून 21, 2024 5:29 अपराह्न

views 33

राजधानी दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर दिल्ली जल मंत्री आतिशी, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्से जल संकट से जूझ रहे हैं। प्रभावित इलाकों में संगम विहार, महरौली, वसंत विहार, ओखला, वसंत कुंज, चाणक्यपुरी, नरेला, रोहिणी, उत्तम नगर, जनकपुरी, विकास पुरी, मोती नगर, पटेल नगर, छतरपुर, करावल नगर, मुखर्जी नगर, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर और शाहदरा शामिल हैं। इस बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार पर दिल्ली को पर्याप्त पानी नहीं देने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि उनकी हड़ताल पानी की समस्या के संबंध में दिल्ली के लोगों को ...