जुलाई 12, 2024 1:41 अपराह्न

views 29

दिल्‍ली: बिजली के मूल्‍यों में वृद्धि के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बिजली के मूल्‍यों में वृद्धि के खिलाफ आज प्रदर्शन किया। दिल्‍ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्‍ली सरकार के खिलाफ नारे लगाते और तख्‍तियां लहराते हुए आई.टी.ओ. पर प्रदर्शन किया। बिजली वितरण कंपनियों ने बिजली खरीद समायोजन शुल्क को 6.75 से बढ़ाकर 8.75 कर दिया है। 

जुलाई 10, 2024 8:31 अपराह्न

views 23

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने और हल्‍की वर्षा होने की संभावना

राजधानी दिल्‍ली के विभिन्‍न इलाकों में आज हल्‍के से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा 25 दशमलव चार मिलीमीटर बारिश पालम इलाके में दर्ज की गई। वहीं बारिश के बाद द्वारका, बसंत विहार, आजाद मार्किट, शास्‍त्री नगर, मुनिरका, मदर डेयरी और मोती बाग समेत कई इलाकों में जलभराव भी देखा गया। बारिश से राजधानी का मौसम सुहावना बना हुआ है।  मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव पांच डिग्र...

जुलाई 10, 2024 8:27 अपराह्न

views 30

दिल्ली में बारिश और जलजमाव के दौरान मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम की महापौर डॉ. शैली ओबरॉय ने जन स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की

दिल्ली में बारिश और जलजमाव के दौरान मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम की महापौर डॉ. शैली ओबरॉय ने जन स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की है। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनाधिकृत कॉलोनियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और हॉटस्पॉट्स पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

जुलाई 9, 2024 8:35 अपराह्न

views 28

दिल्ली में मौसम और वर्षा की पूर्वानुमान प्रणाली में सुधार के लिए जल्द नए स्वचालित मौसम पूर्वानुमान प्रणाली स्थापित की जायेंगी: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि दिल्ली में मौसम और वर्षा की पूर्वानुमान प्रणाली में सुधार करने के लिए जल्द ही 50 नए स्वचालित मौसम पूर्वानुमान प्रणाली स्थापित की जायेंगी। बाद में, इन प्रणालियों की संख्या को बढ़ाकर सौ करने का भी केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया है।   राष्ट्रीय राजधानी सहित पूरे देश में जारी मानसून के मद्देनजर जनता की चिंताओं और सुझावों का समाधान करने के लिए बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता के दौरान डॉ. सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्वानुमान...

जुलाई 8, 2024 8:48 अपराह्न

views 30

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना

राजधानी में आज मौसम साफ रहा और कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रहे। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 32 दशमलव 2 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम रहते हुए 25  दशमलव 6 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री...

जुलाई 8, 2024 8:26 अपराह्न

views 39

डेंगू के मामलों को लेकर दिल्ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सभी अस्पतालों के प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों को लेकर दिल्ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सभी अस्पतालों के प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री भारद्वाज ने बताया कि उन्‍होंने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, डेंगू मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा उन्‍होंने डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के कई निर्देश जारी किए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने डेंगू संभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और सफाई अभियानों को तेज करने के साथ-साथ मच्छरों की पैदावा...

जुलाई 8, 2024 8:22 अपराह्न

views 38

दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने ‘सार्वजनिक मनोरंजन पोर्टल’ किया लॉन्‍च

दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने 'सार्वजनिक मनोरंजन पोर्टल' का नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर में लॉन्‍च किया। इस पोर्टल के तहत मनोरंजन गतिविधियों के लाइसेंस लेने के लिए लोगों को ऑनलाइन एक ही पोर्टल में सारी प्रक्रिया प्राप्‍त होगी। एनडीएमसी ने बताया कि एकीकृत पोर्टल कागजी कार्रवाई को काफी कम कर आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित करता है। इसके तहत आवेदनकारियों को एनडीएमसी, एमसीडी, दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली पुलिस जैसे विभिन्न नियामक प्राधिकरणों के दफ्तरों में ...

जुलाई 4, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 20

दिल्ली में हुई मध्यम बारिश, लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम से मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के विभिन्न हिस्सों में कल रात मध्यम वर्षा हुई, जो कि सुबह तक जारी रही। वर्षा से लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भाग में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। 

जुलाई 3, 2024 12:02 अपराह्न

views 3

दिल्ली: भाजपा नेताओं ने कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

  दिल्ली भाजपा नेताओं ने एक विशेष समुदाय के बारे में कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कथित तौर पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के लिए श्री गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी ने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए यह बयान दिया। हालाँकि, श्री गांधी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनकी टिप्पणियाँ भारतीय जनता पार्टी के लिए थीं, न कि ...

जुलाई 2, 2024 2:00 अपराह्न

views 27

राज्‍यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्‍ली सरकार पर दिल्‍ली महिला आयोग को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आज दिल्‍ली सरकार पर दिल्‍ली महिला आयोग को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने का आरोप लगाया है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में सुश्री मालीवाल ने दिल्‍ली सरकार पर उनके कार्यकाल में बेहतर की गई महिला आयोग की व्यवस्था को कथित तौर पर नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने वेतन का भुगतान न करने, बजट में कटौती, कर्मचारियों को हटाने और प्रमुख पदों की रिक्ति के कथित मुद्दों का भी जिक्र किया। सुश्री मालीवाल ने महिला हेल्‍पलाइन नम्‍बर बंद करने पर भी च...