अगस्त 25, 2024 7:54 अपराह्न

views 5

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल का अवैध हथियारों की तस्‍करी के खिलाफ अभियान जारी है

        दिल्ली पुलिस  के स्पेशल सेल का अवैध हथियारों की तस्‍करी के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने इसी अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज बताया कि कथित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में उनके पास से आठ पिस्तौल जब्त की गई। इन हथियारों को मध्य प्रदेश के खरगौन से तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर में बेचा जाना था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि राजधानी और आसपास के राज्यों में विभिन्न अपराधों में अवैध हथियारों के इस्तेमाल के चलते दिल्ली प...

अगस्त 18, 2024 7:39 अपराह्न

views 24

दिल्‍ली के राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन के पास आज डॉक्‍टरों ने विरोध प्रदर्शन किया  

 कोलकाता में महिला डॉक्‍टर के साथ कथित दुष्‍कर्म और हत्या के मामले में न्‍याय की मांग को लेकर दिल्‍ली के राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन के पास आज डॉक्‍टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग मेडिकल कॉलेज, लोक नायक अस्‍पताल और लेडी हार्डिंग के डॉक्‍टरों ने बडी संख्‍या में कैंडल और पोस्‍टर लेकर विरोध जताया

अगस्त 13, 2024 2:16 अपराह्न

views 28

रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में मरीज परेशान

कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध आज दूसरे दिन भी जारी है। इस बीच, दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भी मरीजों की काफी भीड़ है। आंदोलन के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एम्स, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय समेत राजधानी के अन्य अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगस्त 7, 2024 2:37 अपराह्न

views 21

दिल्ली के राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों डूबने से हुई मौत की जांच सी.बी.आई. ने अपने हाथ में ली

    दिल्ली के राजेन्‍द्र नगर में हाल ही में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों के पानी में डूबने से हुई मौत की जांच सी.बी.आई. ने अपने हाथ में ले ली है। इससे पहले इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना की जांच के लिए एक समिति भी गठित की थी। यह समिति घटना के कारणों की जांच कर जरूरी उपाय सुझाने के साथ नीतिगत बदलावों की सिफारिश करेगी।

अगस्त 7, 2024 10:34 पूर्वाह्न

views 31

दिल्ली में आज होगा 10वें हथकरघा दिवस समारोह का आयोजन, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देंगे पुरस्कार 

  10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह आज नई दिल्‍ली में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हथकरघा बुनकरों को संत कबीर और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति एक कॉफी टेबल पुस्तक ''परंपरा- भारत की हथकरघा परंपराओं में स्थिरता'' का विमोचन करेंगे।    इस कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निर्यातक, डिजाइनर और देश भर के एक हजार से अधिक बुनकर शामिल होंगे। इस दौरान देश...

अगस्त 6, 2024 1:02 अपराह्न

views 27

दिल्ली: जौनपुर में चार टेंट गोदामों में लगी भीषण आग, चार विंटेज कारें जलीं

दिल्ली के जौनपुर में चार टेंट गोदामों में भीषण आग लगने से चार विंटेज कारें जल गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार आग आधी रात करीब 1 बजकर 56 मिनट पर लगी और सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक जारी रही। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

अगस्त 1, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 52

दिल्ली में बारिश और जलभराव के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, विभिन्न एयरलाइन्स की कई उड़ानें भी प्रभावित

    कल रात दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव को देखते हुए राजधानी के सभी निजी और सरकारी स्कूल आज बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि जलभराव और लोगों की परेशानी को देखते हुए दिल्‍ली सरकार ने यह निर्णय लिया है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में भारी बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइनों ने भी उड़ानों को डायवर्ट करने के बारे में दिशानिर्देश जारी किये हैं और या...

जुलाई 29, 2024 2:57 अपराह्न

views 27

राज्यसभा में होगी दिल्ली के कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत के मामले पर चर्चा, सभापति ने दी अनुमति

  राज्यसभा में दिल्ली के कोचिंग सेंटर में यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के डूब जाने से मृत्यु होने की घटना पर चर्चा की जाएगी। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इस मुद्दे पर निय़म 176 के अंतर्गत अल्पकालिक चर्चा की अनुमति दे दी है।    राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह मुद्दा देश के प्रतिभाशाली युवाओं, शहरों की मूलभूत सुविधाओं और शासन के अन्य पहलुओं से जुड़ा हुआ है। श्री धनखड़ ने कहा है कि कोचिंग वास्तव में व्यापार बन गई है। उन्होंने कहा कि जब भी वे समाचार पत्र पढ़ते है तो श...

जुलाई 27, 2024 1:31 अपराह्न

views 33

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में यमुना नदी के किनारे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज दिल्ली में यमुना नदी के किनारे एएसआईटीए पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मां केसरी देवी के सम्मान में एक पौधा लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करना, प्रकृति की रक्षा करना तथा स्थायी जीवन शैली की प्रतिबद्धता को दर्शाना है।

जुलाई 25, 2024 1:10 अपराह्न

views 31

दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ाई

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। श्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।   इससे पहले, जुलाई के शुरू में सर्वोच्च न्यायालय ने आबकारी नीति को लेकर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर धनशोधन मामले में 12 जुलाई को श्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी। हालांकि, मुख्यमंत्री तिहाड़ जेल में रहे क्योंकि उन्हें कथित घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में सी...