फ़रवरी 20, 2025 11:34 पूर्वाह्न

views 36

दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चलते मार्ग परिवर्तन को लेकर यातायात परामर्श जारी किया

    राजधानी के रामलीला मैदान में आज होने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग परिवर्तन को लेकर यातायात परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार बहादुर-शाह जफर मार्ग, आईटीओ से दिल्ली गेट, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक, अरुण आसफ अली मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट से हमदर्द चौक मार्ग पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।     इसके अलावा सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ, अजमेरी गेट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग प...

फ़रवरी 20, 2025 7:00 पूर्वाह्न

views 42

रामलीला मैदान में आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

    श्रीमती रेखा गुप्ता आज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में कल नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज निवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।     उपराज्यपाल आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर बजे रेखा गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक...

फ़रवरी 19, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 62

दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक आज शाम नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। बैठक के दौरान दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। अगले मुख्यमंत्री के लिए शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह रामलीला मैदान में होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीती हैं।

जनवरी 22, 2025 7:25 अपराह्न

views 41

दिल्ली में कल गणतंत्र दिवस समारोह से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन

दिल्ली में कल गणतंत्र दिवस समारोह से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन होगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है।  फुल ड्रेस रिहर्सल कल सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। यातायात पुलिस ने बताया कि परेड रिहर्सल विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक जाएगी। आज शाम से परेड खत्‍म होने तक कर्तव्‍यपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने जाम से...

जनवरी 19, 2025 7:45 अपराह्न

views 31

दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद जारी आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर चलाया जा रहा है विशेष अभियान

दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद जारी आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर दिल्‍ली नगर निगम शहर में विशेष अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत आज करीब पांच हजार होर्डिंग, बीस हजार से ज्‍यादा पोस्‍टर बैनर और करीब दस हजार राजनीतिक दलों के झंडे हटाये गये। इस अभियान के तहत निगम ने राजधानी के विभिन्‍न इलाकों में लगे करीब 15 सौ साइनज बोर्ड भी हटाए हैं।

जनवरी 19, 2025 7:41 अपराह्न

views 28

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम को लेकर एक जारी किया आदेश

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम को लेकर एक आदेश जारी किया है। पुलिस के मुताबिक राजधानी में एक फरवरी तक हैंग ग्‍लाइडर्स, मानव रहित हवाई वाहन, मानव रहित विमान प्रणाली, कम हवा के गुब्‍बारे और ड्रोन प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस ने बताया कि आदेश का उल्‍लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। IMPORTANT NOTICE regarding No-Fly Zone/Prohibition of certain flying objects in the NCT of Delhi in view of #RepublicDay2025.#DPUpdates pic.twi...

जनवरी 6, 2025 5:36 अपराह्न

views 56

कर्नाटक में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) के 2 मामले आने के बाद दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दिए निर्देश

कर्नाटक में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस-एचएमपीवी के दो मामले सामने आने के बाद दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण विभाग को राजधानी में पूरी व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिये हैं। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की सलाह के अनुसार सभी अस्‍पतालों को श्वास की बीमारी में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। श्री भारद्वाज ने स्‍वास्‍थ्‍य सचिव से प्रतिदिन तीन अस्‍पतालों का निरीक्षण करने और मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपने ...

जनवरी 3, 2025 10:05 अपराह्न

views 32

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में ग्रामीण भारत महोत्‍सव 2025 का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में ग्रामीण भारत महोत्‍सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्‍सव का लक्ष्‍य ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास करना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण करना और ग्रामीण समुदायों के बीच नवाचार को बढ़ावा देना है। 6 दिवसीय महोत्‍सव का विषय वर्ष 2047 तक विकसित भारत है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य पूर्वोत्तर भारत पर विशेष ध्यान देते हुए ग्रामीण जनसंख्‍या के बीच आर्थिक स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल दिल्‍ली में ग्रामीण भा...

जनवरी 3, 2025 4:02 अपराह्न

views 7

गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी की सातवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल देवेन्द्र कुमार जोशी, लक्षद्वीप प्रशासक प्रफुल्ल पटेल, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्‍सा ले रहे हैं। 2017 में स्थापित द्वीप विकास एजेंसी देश में द्वीपों के समग्र विकास पर केंद्रित है।

नवम्बर 6, 2024 8:48 अपराह्न

views 6

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार गिरावट जारी

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार गिरावट जारी है। आज शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 352 तक पहुंच गया। दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की एक पतली परत छाए रहने से हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। जिसके कारण नागरिकों को स्वास्थ संबंधी दिक्कतें आ रही हैं।     आकाशवाणी से विशेष बातचीत में एम्स के पल्मोनरी मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. करण मदान ने मरीजों को अपने लक्षणों के प्रति जागरूक रहने और डॉक्टरों से नियमित जांच कराने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से बाह...