सितम्बर 10, 2024 8:43 अपराह्न सितम्बर 10, 2024 8:43 अपराह्न

views 6

राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई

राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।          ...

सितम्बर 8, 2024 7:43 अपराह्न सितम्बर 8, 2024 7:43 अपराह्न

views 9

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना

            राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 29 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।  

जुलाई 29, 2024 9:26 अपराह्न जुलाई 29, 2024 9:26 अपराह्न

views 2

गृह मंत्रालय ने दिल्‍ली के एक कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया

  गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के ओल्‍ड राजेन्‍द्र नगर में एक कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति कारणों की जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी, उपाय सुझाएगी और नीति में बदलाव की सिफारिश करेगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्रालय ने बताया कि समिति में शहरी मामलों के मंत्रालय के अपर सचिव, दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव गृह, दिल्ली पुलिस के विशेष सीपी, अग्निशमन सलाहकार और अन्य शामिल होंगे। यह समिति 30 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेग...