फ़रवरी 23, 2026 5:19 अपराह्न

views 23

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

 दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 18 लाख से अधिक साइकोट्रॉपिक टैबलेट की खेप भी जब्त की है, जिनकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 8 से 9 करोड़ रुपये है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ मुंद्रा बंदरगाह के रास्ते ब्रिटेन ले जाए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने समन्वित प्रयासों से इतनी बड़ी खेप बरामद की। कुल मिलाक...