जुलाई 10, 2026 6:12 अपराह्न
29
दिल्ली पुलिस ने नकली दवाओं के निर्माण और अंतरराज्यीय आपूर्ति से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया
दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की साइबर सेल ने नकली दवाओं के निर्माण और अंतरराज्यीय आपूर्ति से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल दस आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतिष्ठित दवा कंपनियों की नकली दवाएं तैयार कर उन्हें जाली पैकेजिंग, लेबल और ट्रेडमार्क के जरिए असली उत्पाद के रूप में बाजार में बेचते थे। पुलिस के अनुसार, ये दवाएं बाजार मूल्य से लगभग 60 प्रतिश...