मार्च 10, 2026 4:22 अपराह्न
47
ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज प्रवर्तन निदेशालय की दायर याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए। न्यायालय ने अगली सुनवाई की तारीख 19 मार्च तय करते हुए कहा कि इस मामले में उचित अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य सभी आरोपियों को बरी करते समय निचली अदालत द्वारा निदेशालय के खिलाफ की गई प्रतिकूल टिप्पणियों को हटाने के लिए दिल्ली उच्च न्य...