अप्रैल 11, 2026 4:51 अपराह्न
169
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना पर्यावरण संरक्षण का मॉडल
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को अवसंरचना और जन-जीवन संरक्षण के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और भारतीय वन्यजीव संस्थान के संयुक्त अध्ययन में पता चला है कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में 18 किलोमीटर लम्बे गणेशपुर - आशारोड़ी खण्ड पर वन्य जीवों की सुरक्षा के उपायों को सफलतापूर्वक लागू किया गया है।