मार्च 9, 2026 7:19 अपराह्न
33
दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने ‘दिल्ली मलबा पोर्टल’ का शुभारंभ किया
दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने आज राजधानी में निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए दिल्ली मलबा पोर्टल का शुभारंभ किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म निर्माण मलबे के संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। महापौर ने कहा कि मलबा प्रबंधन को डिजिटाइज करने की यह पहल स्वच्छ और हरित दिल्ली के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से नागरिक, डेवलपर्स, ठेकेदार और सरकारी एजेंसियां ऑनलाइन इंटरफेस या क्यूआर कोड के माध्यम से म...