नवम्बर 26, 2025 7:57 अपराह्न

views 102

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के 7वें आरोपी सोयब को NIA की 10 दिन की हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के सातवें आरोपी सोयब को राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है। सोयब को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने एक अन्य संदिग्ध आमिर राशिद अली की हिरासत भी सात दिन के लिए बढ़ा दी।     जाँच से पता चला है कि सोयब ने 10 नवंबर को कार विस्फोट से पहले आतंकी उमर उन नबी को रसद सहायता प्रदान की थी। इस विस्फोट में कई लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। अभिकरण ने कहा कि विस्फोट के पीछे की पूरी आतंकी साजिश का पता लगाने के लिए गिरफ्तार व्यक्...

नवम्बर 17, 2025 2:07 अपराह्न

views 53

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के आरोपी आमिर राशिद अली को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के आरोपी आमिर राशिद अली को 10 दिन की राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। उमर मुहम्मद नबी के साथ साज़िश रचने के आरोपी कश्मीर निवासी अली को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने एनआईए की हिरासत में पूछताछ की अर्ज़ी स्वीकार कर ली। एनआईए ने कल अली को गिरफ़्तार किया था। इसके नाम पर हमले में इस्तेमाल की गई कार पंजीकृत थी। उसे दिल्ली में एक व्यापक तलाशी अभियान के दौरान गिरफ़्तार किया गया। एनआईए दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश...

नवम्बर 16, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 215

दिल्ली मेट्रो के लाल किला स्टेशन के सभी गेट यात्रियों के लिए खुले

दिल्ली मेट्रो के लाल किला स्टेशन के सभी गेट यात्रियों के लिए खुल गए हैं। 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार में हुए विस्फोट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया था। 

नवम्बर 16, 2025 8:14 पूर्वाह्न

views 37

दिल्ली अपराधा शाखा ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की

दिल्ली अपराधा शाखा ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। एक एफआईआर धोखाधड़ी के मामले में और दूसरी जालसाजी की धाराओं के तहत दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस के एक सूत्र के अनुसार अपराध शाखा के एक दल ने कल राष्ट्रीय राजधानी के ओखला स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय का दौरा किया। दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय को एक नोटिस भी जारी किया है और उनसे कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं। पुलिस ने बताया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की समीक्षा के दौरान विश्...

नवम्बर 15, 2025 2:09 अपराह्न

views 63

एनआईए ने पश्चिम बंगाल से नूर आलम को दिल्ली विस्फोट के सिलसिले में हिरासत में लिया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण - एनआईए ने कल शाम पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर गांव से नूर आलम नाम के व्यक्ति को दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट के सिलसिले में हिरासत में लिया। नूर आलम उत्तरी दिनाजपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है और वह फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय का छात्र है। पुलिस के अनुसार वह विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इस गाँव में आया हुआ था।  

नवम्बर 15, 2025 2:17 अपराह्न

views 179

जम्मू-कश्मीर: नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में कल रात हुए आकस्मिक विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। नई दिल्ली में आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए, गृह मंत्रालय में जम्मू कश्मीर संभाग मामलों के संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे ने बताया कि इस घटना में 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्री लोखंडे ने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ है। जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस थाना में कल रात हुए आकस्मिक विस्...

नवम्बर 15, 2025 8:16 पूर्वाह्न

views 92

जम्मू-कश्मीर: नौगाम पुलिस थाना परिसर में बड़ा धमाका, कई लोगों के हताहत

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस थाना परिसर में कल देर रात बड़ा धमाका हुआ जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी और फोरेंसिक विशेषज्ञ दिल्‍ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट मामले की जाँच के लिए हरियाणा के फरीदाबाद से लाए गए विस्फोटक पदार्थ का नमूना ले रहे थे।

नवम्बर 11, 2025 3:18 पूर्वाह्न

views 123

दिल्ली: लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद कई देशों के राजदूतों ने किया शोक व्यक्त

दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद कई देशों के राजदूतों ने शोक व्यक्त किया है। जापान के राजदूत ओनो केइची ने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने अर्जेंटीना की ओर से संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन न...