नवम्बर 26, 2025 6:22 अपराह्न नवम्बर 26, 2025 6:22 अपराह्न

views 76

इंडोनेशिया: सुमात्रा द्वीप में मूसलाधार वर्षा के कारण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में मूसलाधार वर्षा के कारण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई और छह अन्‍य लापता हैं। उत्तरी सुमात्रा के छह क्षेत्रों में नदियों के उफान पर होने और पहाड़ी गाँवों में कीचड़, चट्टानें और पेड़ बहने के बाद बचाव दल दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सिबोल्गा में, बचाव दल ने पाँच शव बरामद किए । तीन घायल लोगों को बचा लिया गया। चार लापता लोगों की तलाश जारी है। मध्य तपनौली में चार लोगों के एक परिवार के मारे जाने और हज़ारों घरो...

नवम्बर 26, 2025 4:00 अपराह्न नवम्बर 26, 2025 4:00 अपराह्न

views 54

थाइलैंड: दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 33 हो गई

थाइलैंड में दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार ये मौतें भूस्खलन और बिजली का करंट लगने से हुईं। थाइलैंड के कई भागों में रिकॉर्ड बाढ़ से प्रशासन को राहत कार्यों के लिए सैन्य जहाज और हैलीकाप्टर भेजने पड़े हैं। थाइलैंड में 20 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 13 हजार लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है।         

जुलाई 12, 2024 10:53 पूर्वाह्न जुलाई 12, 2024 10:53 पूर्वाह्न

views 17

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेत्री और दूरदर्शन तथा आकाशवाणी की पूर्व प्रस्तोता अपर्णा का बेंगलुरु में निधन

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेत्री और दूरदर्शन और आकाशवाणी की पूर्व प्रस्तोता अपर्णा का कल रात बेंगलुरु में निधन हो गया। फिल्मी पर्दे और टेलीविजन पर मशहूर रहीं 57 वर्ष की अपर्णा फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थीं।    उन्होंने मूडला माने और प्रीति इलाडा मेले जैसे हिट टेलीविजन धारावाहिकों और कन्नड़ फिल्म मसानदा हूवु में अभिनय किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनके निधन पर संदेश में लिखा है कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी अपर्णा को कर्नाटक में घर-घर में जाना जाता था।