अक्टूबर 26, 2024 8:24 अपराह्न अक्टूबर 26, 2024 8:24 अपराह्न

views 3

ओडिशा में भयंकर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से फसल और संपत्ति को बुरी तरह से नुकसान

ओडिशा में भयंकर चक्रवाती तूफान 'दाना' से भद्रक, केंद्रपाड़ा, बालासोर, मयूरभंज और जगतसिंहपुर के तटीय जिलों में फसल और संपत्ति को बुरी तरह से नुकसान हुआ है। तूफाान से करीब एक लाख 75 हजार हेक्टेयर में खड़ी फसलें चक्रवात तूफान से प्रभावित हुई हैं। इसका आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। कई गांव अभी भी बारिश के पानी में डूबे हुए हैं और सम्‍पर्क से कटे हुए हैं। राज्‍य सरकार युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य कर रही है।     पिछले कुछ दिनों में तूफान के कारण लगातार ब...

अक्टूबर 23, 2024 9:02 अपराह्न अक्टूबर 23, 2024 9:02 अपराह्न

views 4

चक्रवात दाना के मद्देनजर चौबीस घंटे काम करने वाले नौ समर्पित वॉर रूम स्थापित किए जाएंगे

चक्रवात दाना के मद्देनजर पूर्वी तट पर रेड अलर्ट के बीच रेल सेवाओं को तुरंत बहाल करने के लिए चौबीस घंटे काम करने वाले नौ समर्पित वॉर रूम स्थापित किए जाएंगे। क्षेत्रीय रेलवे की तैयारियों की समीक्षा के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। श्री वैष्‍णव ने रेल यातायात में न्‍यूनतम बाधा और अधिकतम तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी सलाह दी कि यात्रियों को कम से कम असुविधा होनी चाहिए।     रेलवे के मुताबिक, ये नौ वॉर रूम भुवनेश्वर, गार्डन र...

अक्टूबर 23, 2024 8:55 अपराह्न अक्टूबर 23, 2024 8:55 अपराह्न

views 3

ओडिशा के केन्‍द्रपाडा, बालासोर और भद्रक जिले चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित होगें- मौसम विभाग

भीषण चक्रवाती तूफान दाना कल देर रात या शुक्रवार तड़के तक ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों भि‍तरकनिका और धामरा के बीच दस्‍तक दे सकता है। इस दौरान एक सौ से एक सौ बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। अभी चक्रवात ओडिशा के पारादीप से चार सौ साठ किलोमीटर और धामरा से चार सौ नब्‍बे किलोमीटर की दूरी पर है। यह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट की ओर बढ रहा है।     मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा के केन्‍द्रपाडा, बालासोर और भद्रक जिले चक्रवात से सबसे बुरी तरह प...

अक्टूबर 23, 2024 8:39 अपराह्न अक्टूबर 23, 2024 8:39 अपराह्न

views 4

पश्चिम बंगाल के सात जिले चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना

भीषण चक्रवाती तूफान दाना के 24 और 25 अक्टूबर की मध्यरात्रि के बीच ओडिशा  के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच टकराने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के सात जिले चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है।

अक्टूबर 23, 2024 4:26 अपराह्न अक्टूबर 23, 2024 4:26 अपराह्न

views 3

भारतीय तट रक्षक- आईसीजी ने चक्रवात दाना की दस्‍तक से पहले जान-माल के नुकसान से बचने के लिए कई प्रबंध किए हैं

भारतीय तट रक्षक- आईसीजी ने चक्रवात दाना की दस्‍तक से पहले जान-माल के नुकसान से बचने के लिए कई प्रबंध किए हैं। आईसीजी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। चक्रवात के कारण पैदा होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां की गई हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तट रक्षक ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जहाजों, विमानों और रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशनों को मछुआरों और नाविकों को मौसम की चेतावनी और सुरक्षा सलाह देने का काम सौंपा है। ये अलर्ट लगातार सभी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को भेजे जा रहे हैं। उनसे तुरंत तट ...

अक्टूबर 20, 2024 7:38 अपराह्न अक्टूबर 20, 2024 7:38 अपराह्न

views 3

भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के बृहस्‍पतिवार की सुबह तक ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से टकराने की आशंका

भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' के बृहस्‍पतिवार की सुबह तक ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से टकराने की आशंका है। राज्य सरकार इसके संभावित प्रभाव को कम करने के लिए कई प्रयास कर रही है। सरकार तटीय जिलों के निवासियों की सुरक्षा, आवश्यक आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए महत्‍वपूर्ण कदम उठा रही है।     मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया है कि यह तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर सौ से एक सौ 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराएगा। ओडिशा के तटीय जिलों में बुधवार को भारी बारि...