अक्टूबर 16, 2024 5:48 अपराह्न
16
डल और खजियार झील के पुनरुद्धार के लिए बुलाए गए झील संरक्षक और भू-वैज्ञानिक
धर्मशाला के नड्डी स्थित डल झील में हो रहे रिसाव को रोकने और झील के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प के लिए उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां जल शक्ति, पर्यटन और वन विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से मौके की रिपोर्ट ली और उन्हें झील के संरक्षण के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लाखों लोगों की धार्मिक आस्था व पर्यटन का केंद्र और छोटा मणिमहेश के नाम से विख्यात डल झील के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह गंभीर है और इसका जल्द पुनरुद्धार कार्य आ...