फ़रवरी 12, 2026 9:42 अपराह्न
109
केंद्र सरकार ने 3.6 लाख करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को दी मंजूरी
रक्षा खरीद परिषद-डीएसी ने आज सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि भारतीय वायु सेना के लिए मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट रफाल, लड़ाकू मिसाइलों और हवाई जहाज आधारित अधिक ऊंचाई वाले छद्म उपग्रह की खरीद के लिए आवश्यकता स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्रालय ने कहा है कि रफाल की खरीद से संघर्ष के सभी पहलुओं में हवाई वर्चस्व निभाने की क्षमता बढ़ेगी और लंबी दूरी के आक्रामक हमलों के साथ वायु सेना की निवारक क्षमता में उ...