अप्रैल 8, 2026 7:51 अपराह्न
105
भारतीय सेना का दल भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास, साइक्लोन-IV में भाग लेने के लिए रवाना
भारतीय सेना का एक दल भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास, साइक्लोन-IV के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए मिस्र के लिए रवाना हो गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभ्यास कल से 17 अप्रैल तक मिस्र के अंशास में आयोजित किया जाएगा। भारतीय दल में विशेष बल इकाइयों के 25 जवान शामिल हैं, जो मिस्र के समकक्ष बलों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त मिशन योजना क्षमताओं को मजबूत करना और विशेष अभियानों में श्रेष्ठ कार्य-पद्धतियों के आदान-प्रदान के माध्यम से आपसी समन्वय और कार्यकुश...