दिसम्बर 5, 2025 8:28 अपराह्न दिसम्बर 5, 2025 8:28 अपराह्न
20
श्रीलंका में चक्रवात दित्वा से 607 की मौत, 214 लापता
पिछले दो दशकों में श्रीलंका की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या 607 हो गई है, अधिकारियों द्वारा आज जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार चक्रवात दित्वा और उसके बाद कई जिलों में हुए भूस्खलन और बाढ़ से हुई तबाही के बाद कम से कम 214 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। भारत के ऑपरेशन सागर बंधु ने श्रीलंका को चक्रवात के बाद बड़े पैमाने पर मदद पहुंचाई है, जिसमें 58 टन से ज़्यादा राहत सामग्री, चिकित्सा केन्द्र, बेली ब्रिज यूनिट, एनडीआरएफ टीमें, हेलीकॉप्टर और नौसेना सहायता शामिल है।