सितम्बर 10, 2025 2:43 अपराह्न

views 41

नेपाल की सेना ने बढ़ती अशांति को लेकर निषेधाज्ञा लागू की; पूरे देश में कर्फ्यू बढ़ाया गया

नेपाल की सेना ने आज शाम पांच बजे तक निषेधाज्ञा जारी की है। नेपाल में कर्फ्यू कल सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। सेना ने कहा कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। आगे की स्थिति के आधार पर अगली सूचना जारी की जाएगी। हालांकि, निषेधाज्ञा और कर्फ्यू के दौरान, एम्बुलेंस, दमकल, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।   विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन आज सेना की तैनाती के बीच काठमांडू घाटी में माहौल शांतिपूर्ण रहा। नेपाल की सेना ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे बि...