मार्च 9, 2026 9:03 अपराह्न

views 190

वैश्विक कच्चे तेल की बढ़कर लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल हुईं

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें आज शुरुआती कारोबार में लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। यह वर्ष 2022 के बाद से सबसे ऊंची कीमतें हैं। यह वृद्धि मुख्य रूप से कुछ प्रमुख उत्पादकों द्वारा आपूर्ति में कटौती के कारण हुई। लंबे समय तक माल ढुलाई में व्यवधान की आशंकाओं का भी बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। ताजा खबरों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड साढे दस प्रतिशत बढ़कर 102 डॉलर और 45 सेंट प्रति बैरल पर जबकि डब्ल्यू.टी.आई. क्रूड लगभग 11 प्रतिशत बढ़कर सौ डॉलर और 77 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।