दिसम्बर 12, 2025 1:52 अपराह्न दिसम्बर 12, 2025 1:52 अपराह्न
35
पिछले 10 वर्षों में देश में फसल उत्पादन में 44 % की वृद्धि हुई है: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
सरकार ने कहा है कि पिछले दस वर्षों में देश में फसल उत्पादन में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आज राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह वृद्धि 2014 से 2024 में बीज की नई किस्मों, आधुनिक तकनीकों और बेहतर कृषि पद्धतियों के उपयोग के कारण संभव हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान...