जून 12, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 46

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला अमरीका से होगा

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज शाम भारत का मुकाबला अमरीका से होगा। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पिछले दो मुकाबलों में अजेय रहकर मैच में उतर रही हैं। भारतीय टीम ने आयरलैंड और पाकिस्तान को हराया जबकि अमरीका ने अपने पिछले दो मुकाबलों में कनाडा और पाकिस्तान पर जीत हासिल की। भारत बेहतर रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि अमरीका दूसरे स्थान पर बना हुआ है। एक अन्य मैच में एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में ऑस्...

जून 11, 2024 8:04 पूर्वाह्न

views 39

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज पाकिस्तान का मुकाबला कनाडा से होगा

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज पाकिस्तान का मुकाबला कनाडा से होगा। यह मैच न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस प्रतियोगिता में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और अमरीका से हार चुकी है और आगामी मैचों में जीत के लिए प्रयासरत रहेगी जबकि कनाडा की टीम ने पिछले मैच में आयरलैंड को 12 रनों से हरा दिया था।

जून 11, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 50

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार रन से हराया

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार रन से हरा दिया। कल रात अमरीका के न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 113 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 44 गेंदों में सर्वाधिक 46 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब ने तीन विकेट लिए।     114 रनों के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात ...