सितम्बर 10, 2025 5:11 अपराह्न सितम्बर 10, 2025 5:11 अपराह्न
33
भारत और यूरोपीय संघ ने ब्रुसेल्स में आतंकवाद निरोध पर संयुक्त कार्य समूह की 15वीं बैठक आयोजित की
भारत और यूरोपीय संघ ने कल ब्रुसेल्स में आतंकवाद निरोध पर संयुक्त कार्य समूह की 15वीं बैठक आयोजित की। वार्ता की सह-अध्यक्षता यूरोपीय विदेश कार्रवाई सेवा में सुरक्षा और रक्षा नीति निदेशक मैसीज स्टेडजेक और विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (आतंकवाद निरोध) केडी देवल ने की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की। यूरोपीय संघ ने निर्दोष नागरिकों की हत्या पर संवेदना दोहराई। दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवाद सहित सभी रूपों और अभिव्यक...