दिसम्बर 12, 2025 10:41 पूर्वाह्न

views 43

पीएम मोदी ने क्रोध पर नियंत्रण और आंतरिक संयम के महत्व पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने व्यक्तिगत कल्याण तथा सामूहिक प्रगति के लिए क्रोध के विनाशकारी स्वरूप पर नियंत्रण और आंतरिक संयम के महत्व पर बल दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने दूरदर्शन के एक वीडियो क्लिप को संस्कृत श्लोक के माध्यम से साझा करते हुए बताया कि क्रोध किस तरह विवेक को कमजोर करता है, सामाजिक सद्भाव को भंग करता है और मानवीय क्षमता को कम करता है।