नवम्बर 26, 2025 4:15 अपराह्न

views 66

संविधान ज्ञान से उत्पन्न हुआ है और यह भारत की आत्मा है: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर देश की यात्रा समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के संवैधानिक सिद्धांतों से प्रेरित है। आज दिल्ली विधानसभा में संविधान दिवस समारोह के दौरान कॉफ़ी बुक टेबल का शुभारंभ करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि संविधान ज्ञान से उत्पन्न हुआ है और यह भारत की आत्मा है।   इसके अलावा, श्री राधाकृष्णन ने भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और यहां के 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने की सरकार की ह...

अगस्त 19, 2025 1:53 अपराह्न

views 9

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरल ने संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में अनुवाद की सुविधा घोषित

सदन में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में अनुवाद की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है। इसकी घोषणा आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की। उन्होंने बताया कि  सदन की कार्यवाही अब इन सभी भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिससे सभी सदस्यों को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और कार्यवाही को समझने में आसानी होगी। अभी तक सदन में हिंदी और अंग्रेज़ी के अतिरिक्त असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में अनुवाद...

जून 24, 2024 12:34 अपराह्न

views 28

संसद परिसर में संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे कई विपक्षी दलों के सांसद

इंडिया गठबंधन के सांसद आज सदन में संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, वाम दल और अन्‍य सदस्‍य संसद परिसर में संविधान की कोपियों के साथ नजर आए। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, डीएमके के टी. आर. बालू, टीएमसी के कल्‍याण बनर्जी ने इस दौरान नारेबाजी भी की। अखिलेश यादव के नेतृत्‍व में समाजवादी पार्टी के सदस्य भी संसद सत्र के पहले दिन संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे।