जुलाई 16, 2024 2:10 अपराह्न जुलाई 16, 2024 2:10 अपराह्न

views 31

भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस शासन के दौरान घोटालों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा में वृद्धि का आरोप लगाया

भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस शासन के दौरान पिछले एक साल में कर्नाटक में घोटालों के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में भी वृद्धि हुई है। नई दिल्ली में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने आरोप लगाया कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटन में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सिद्धारमैया भी इस कथित घोटाले में शामिल हैं। सुश्री करंदलाजे ने कहा कि कर्नाटक में अन...

जुलाई 13, 2024 2:09 अपराह्न जुलाई 13, 2024 2:09 अपराह्न

views 10

विधानसभा उपचुनाव: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी, पंजाब के जालंधर में आप को मिली जीत उत्तराखंड में आगे है कांग्रेस

  सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर बुधवार को हुए उपचुनाव में अब तक तीन नतीजे प्राप्‍त हुए हैं। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने जालंधर पश्चिम आरक्षित विधानसभा सीट जीत ली है। हिमाचल प्रदेश से सत्तासीन कांग्रेस ने देहरा सीट पर कब्जा कर लिया है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज सीट जीती है। अभी छह राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है।      पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37 हजार 325 वोटों के अंतर से जीत ह...

जून 27, 2024 6:12 अपराह्न जून 27, 2024 6:12 अपराह्न

views 13

बीजेपी ने सैम पित्रोदा को विदेश कांग्रेस का अध्‍यक्ष नियुक्‍त करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा

भारतीय जनता पार्टी ने सैम पित्रोदा को विदेश कांग्रेस का अध्‍यक्ष नियुक्‍त करने के लिए आज कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि श्री पित्रोदा की फिर से नियुक्त उनके द्वारा अब तक कही गयी बातों का समर्थन दर्शाती है। श्री पित्रोदा ने अपनी कुछ टिप्पणियों के कारण पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था।

जून 25, 2024 8:16 अपराह्न जून 25, 2024 8:16 अपराह्न

views 9

लोकसभा अध्यक्ष को सर्वसम्मति से और निर्विरोध चुना जाना चाहिए: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को सर्वसम्मति से और निर्विरोध चुना जाना चाहिए। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा, आजादी के बाद से आज तक अध्यक्ष पद के लिए कोई चुनाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं से बात की। लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने शर्तें रखीं और उपसभापति पद की मांग की। श्री रिजिजू ने कहा कि आम सहमति सशर्त नहीं होनी चाहिए और वे उप सभापति के चयन पर अलग स...

जून 24, 2024 1:59 अपराह्न जून 24, 2024 1:59 अपराह्न

views 4

कांग्रेस ने नीट परीक्षा, पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना और महंगाई के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की

कांग्रेस ने आज नीट परीक्षा, पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना के साथ-साथ महंगाई के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर इन मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया। संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए पार्टी सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान को कमजोर कर रही है, इसीलिए संसद सत्र के पहले दिन विपक्षी सांसद अपने हाथ में संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे।

जून 11, 2024 12:46 अपराह्न जून 11, 2024 12:46 अपराह्न

views 11

उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज से ‘धन्यवाद यात्रा’ निकालेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आज से राज्य की सभी 403 विधानसभाओं में 'धन्यवाद यात्रा' निकालेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर   आभार सभा को संबोधित कर पार्टी के इस अभियान का शुभारंभ करेंगे और आम चुनाव में समर्थन के लिए रायबरेली और अमेठी की जनता को धन्यवाद देंगे। वे रायबरेली के भुये मऊ क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे। धन्यवाद यात्रा 15 जून तक जारी रहेगी। यह निर्णय कल लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश...