अक्टूबर 1, 2025 7:33 पूर्वाह्न

views 98

कांगो गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला को मृत्युदंड

कांगो गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला को युद्ध अपराध और राजद्रोह के आरोप में उनकी अनुपस्थिति में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। उन पर विद्रोही समूह एम-23 का समर्थन करने का आरोप है जिसने देश के पूर्वी हिस्‍से में तबाही मचाई थी।   पूर्व राष्ट्रपति ने आरोपों से इनकार करते हुए मामले को मनमाना बताया और कहा कि अदालतों का इस्तेमाल उत्पीड़न के लिए किया जा रहा है। उनका वर्तमान ठिकाना अज्ञात है।