अप्रैल 2, 2026 6:59 अपराह्न

views 51

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने डब्ल्यूटीओ के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी

विश्व व्यापार संगठन-डब्ल्यूटीओ का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन पिछले महीने की 26 से 29 तारीख तक कैमरून के याउंदे में आयोजित किया गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। श्री गोयल ने आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि चार दिवसीय सम्मेलन में डब्ल्यूटीओ सुधार, मत्स्य पालन सब्सिडी, विकास के लिए निवेश सुविधा, ई-कॉमर्स, कृषि और अन्य विकासात्मक मुद्दों सहित प्रमुख वैश्विक व्यापार मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौ...