नवम्बर 26, 2025 7:50 अपराह्न नवम्बर 26, 2025 7:50 अपराह्न

views 42

मौसम विभाग ने कल पंजाब में शीत लहर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने कल पंजाब में शीत लहर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी बारिश होने की संभावना है।     इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम 7 बजे क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया।    

नवम्बर 26, 2025 3:48 अपराह्न नवम्बर 26, 2025 3:48 अपराह्न

views 24

जम्मू-कश्मीर शीतलहर की चपेट में, प्रदेश के अधिकतर ज़िलों के न्‍यूनतम तापमान में कमी

जम्मू-कश्मीर शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश के अधिकतर ज़िलों के न्‍यूनतम तापमान में कमी आई है। कई इलाकों में अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि  जम्मू शहर में 8 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में शून्‍य दशमलव सात डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्‍य दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान दर्ज किया गया।   कश्मीर मंडल के बारामूला, शोपियां, पम्‍पोर, पुलवामा और अनंतनाग में न्‍यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इससे पूरी घाटी में शीत का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों क...

नवम्बर 19, 2025 8:26 पूर्वाह्न नवम्बर 19, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 31

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अंडमान - निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर आज भारी वर्षा हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।    इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सवेरे सात बजे 389 दर्ज किया गया। खराब वायु गुणवत्ता पर नियंत्रण के लिए ...

दिसम्बर 29, 2024 6:48 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 6:48 अपराह्न

views 19

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन के दौरान देश के कई हिस्सों में बहुत घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन के दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्‍थान में बहुत घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी देर रात और तडके घने कोहरे की आशंका है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चण्‍डीगढ और राजस्‍थान में अगले तीन दिन तक शीत लहर चलने की आशंका जताई है। अगले पांच दिन के दौरान उत्तर प्रदेश में न्‍यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसी तरह अगले तीन दिन में पंजाब, हरियाणा, चण्‍डीगढ, दिल्‍ली औ...

दिसम्बर 18, 2024 3:17 अपराह्न दिसम्बर 18, 2024 3:17 अपराह्न

views 22

मौसम विभाग ने अगले 5 से 7 दिनों के दौरान पूरे उत्तर भारत में शीत लहर बनी रहने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले 5 से 7 दिनों के दौरान पूरे उत्तर भारत में शीत लहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान लगाया है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि आज उत्तर-तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के आस-पास के क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है।    

दिसम्बर 12, 2024 8:40 पूर्वाह्न दिसम्बर 12, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 5

मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक सर्दी की स्थिति जारी रह सकती है। विभाग ने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सर्द दिन महसूस किया जा सकता है। वहीं, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे जाने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा म...