नवम्बर 5, 2024 8:23 अपराह्न

views 22

हाथी परिवार की मूर्तियों का अनावरण

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हाथी परिवार की मूर्तियों का अनावरण किया। इस अवसर पर दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज भी उपस्थित रही। इस अवसर पर श्री सक्सेना ने कहा कि यह मूर्तियां राजधानी को सुन्दर बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब 20 स्थानों पर 35 मूर्तियों की स्थापना की गई है, जिनमें भगवान बुद्ध, संगमरमर से बने शेर और रथ की मूर्तियों जैसी शानदार कृतियां शामिल हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि शहर के पु...

अक्टूबर 24, 2024 7:09 अपराह्न

views 26

भारतीय तट रक्षक के लिए 6 एयर कुशन व्हीकल-ए.सी.वी. खरीदने का समझौता

रक्षा मंत्रालय ने तीन सौ 87 करोड 44 लाख रुपयों की लागत से भारतीय तट रक्षक के लिए 6 एयर कुशन व्हीकल-ए.सी.वी. खरीदने का समझौता किया है। मंत्रालय ने कहा है कि इन उभयचर जहाजों, जिन्हें हुवरक्रफ़्ट भी कहा जाता है को भारतीय खरीद श्रेणी के अंतर्गत खरीदा जाएगा।       आत्‍मनिर्भर भारत के अंतर्गत पहली बार इसका भी विनिर्माण भारत में किया जा रहा है, जो देश के शिपिंग परिदृश्‍य में महत्‍वपूर्ण कदम है। इससे साजो-सामान तैयार करने वाले घरेलू उद्योगों विशेषकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के विकास और उनकी तकनीकी जान...

सितम्बर 19, 2024 8:59 अपराह्न

views 36

भारतीय तटरक्षक बल ने आज नई दिल्ली में द हैबिटेट्स ट्रस्ट और एचसीएल फाउंडेशन के साथ समुद्री संरक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये  

     भारतीय तटरक्षक बल ने आज नई दिल्ली में द हैबिटेट्स ट्रस्ट और एचसीएल फाउंडेशन के साथ समुद्री संरक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इस पहल का उद्देश्य महत्वपूर्ण बचाव प्रयासों को लागू करना है, जिसमें अज्ञात जालों को हटाना, अज्ञात गियर से प्रभावित क्षेत्रों का मानचित्रण और वर्गीकरण करना तथा सफाई प्रयासों को प्राथमिकता देना शामिल है। इस समझौता ज्ञापन के तहत, समुद्री जैव विविधता की निगरानी और सुरक्षा के लिए पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में सर्वेक्षण किये जा सकेंगे।

सितम्बर 5, 2024 4:23 अपराह्न

views 29

गुजरात के पोरबंदर तट के पास अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल के ध्रुव हेलीकॉप्टर के लापता पायलट की तलाश जारी है

          गुजरात के पोरबंदर तट के पास अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल के ध्रुव हेलीकॉप्टर के लापता पायलट की तलाश जारी है । बचाव अभियान के लिए भारतीय तटरक्षक बल के चार जहाज, भारतीय नौसेना के दो जहाज और कई विमान तैनात किए गए हैं। भारतीय तटरक्षक कमांडेंट अमित उनियाल ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि भारतीय नौसेना क्लीयरेंस डाइविंग टीम, विशेष जहाजों के साथ, भारतीय तटरक्षक बल के साथ खोज और बचाव अभियान में सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक विमान चालक दल के दो शव बरामद किए जा चुके हैं और एक लापत...