मार्च 23, 2026 7:06 अपराह्न

views 74

सीएम रेखा गुप्ता ने रजिस्ट्रार सहकारी समिति कार्यालय में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शहीदी दिवस के अवसर पर रजिस्ट्रार सहकारी समिति कार्यालय में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। श्रीमती गुप्ता ने परिसर में जीर्णोद्धार किए गए ऐतिहासिक कोर्ट ट्रायल रूम का भी लोकार्पण किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा युवाओं के लिए उस क्रांतिकारी चेतना की प्रेरणा है, जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस दिया और मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने का संकल्प जगाया। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि यही वह ऐतिहासिक स्थल है, जह...