अगस्त 14, 2025 10:13 अपराह्न

views 15

किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, कई हताहत; राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

  जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के सुदूर चौशिती गांव में आज दोपहर बादल फटने की घटना में  कई लोग हताहत हुए हैं। 75 से ज़्यादा लोगों के घायल और कई लोगों के लापता होने की खबर है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि इस आपदा से संपत्ति को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। चौशिती मचैल माता मंदिर की ओर अंतिम मोटर मार्ग से पहुंचा जाने वाला गांव हैं। चौशिती से मचैल मंदिर तक साढे आठ किलोमीटर पैदल यात्रा के लिए बड़ी संख्‍या में लोग एकत्रित थे। इस घटना के बाद मंदिर की वार्षिक यात्रा स्थगित कर दी गई है। अचानक आ...