अक्टूबर 30, 2025 10:00 अपराह्न अक्टूबर 30, 2025 10:00 अपराह्न

views 679

न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 24 नवम्‍बर से प्रभावी होगी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल अगले महीने की 23 तारीख को समाप्त होगा।    

जुलाई 11, 2024 2:11 अपराह्न जुलाई 11, 2024 2:11 अपराह्न

views 3

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में एक नए फाइलिंग काउंटर का उद्घाटन किया

  भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने आज नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य परिसर में एक नए फाइलिंग काउंटर तथा सुविधा केन्‍द्र का उद्घाटन किया, जिसे शीर्ष अदालत के न्याय तक पहुंच मिशन के तहत स्थापित किया गया है। नया केंद्र न्यायालय में कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए वकीलों को उनके मामलों से संबंधित सभी दस्तावेजों तक केंद्रीकृत पहुंच प्रदान करेगा। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने इस अवसर पर कहा कि बहु सुविधा केंद्र भारत के नागरिकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदान की जाने वाली...