सितम्बर 6, 2024 6:53 अपराह्न सितम्बर 6, 2024 6:53 अपराह्न
3
चीन में शक्तिशाली तूफान के कारण तेज हवा के साथ मूसलाधार वर्षा जारी
चीन में शक्तिशाली तूफान के कारण तेज हवा के साथ मूसलाधार वर्षा हो रही है। सरकारी मीडिया के अनुसार तूफान यागी के कारण स्थानीय समयानुसार आज शाम चार बजे हैनान द्वीप का वेनचांग शहर प्रभावित हुआ। तूफान की गति 223 किलोमीटर प्रति घंटे थी। दक्षिणी प्रांत हैनान से चार लाख से अधिक निवासियों को स्थानांतरित किया गया है। प्रांत में यातायात नियंत्रण उपाय लागू किए गए हैं। हांगकांग को मकाऊ और गुआंगडोंग में झुहाई से जोड़ने वाले विश्व के सबसे लंबे समुद्री पुल को भी बंद कर दिया गया है। यागी तूफान के कल देर रात...