फ़रवरी 17, 2025 12:56 अपराह्न

views 28

दक्षिण कोरिया की सरकार ने चीनी एआई एप्लिकेशन डीपसीक की स्‍थानीय सेवा को अस्‍थायी तौर पर निरस्‍त किया

दक्षिण कोरिया की सरकार ने डेटा संग्रह अभ्‍यासों से संबंधी चिंताओं को लेकर चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एप्लिकेशन डीपसीक की स्‍थानीय सेवा को अस्‍थायी तौर पर निरस्‍त कर दिया है। डेटा प्रबंधन अभ्‍यासों को लेकर अपनी चिंताओं के कारण कई सरकारी एजेंसियों द्वारा डीपसीक एप्लिकेशन की पहुंच को ब्‍लॉक किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।