दिसम्बर 4, 2025 3:18 अपराह्न दिसम्बर 4, 2025 3:18 अपराह्न

views 98

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिन का जागरूकता अभियान शुरू किया

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज नई दिल्ली में बाल विवाह मुक्त भारत के लिए एक सौ दिन के गहन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी उपस्थित थीं। बाल विवाह को समाप्त करने की राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शपथ दिलाई। इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पंचाय...