नवम्बर 26, 2025 9:39 अपराह्न

views 436

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्थान के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्थान के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, श्री कुमार तीन दिसम्‍बर को स्वीडन के स्टॉकहोम में संस्‍थान के सदस्य देशों की परिषद की बैठक के दौरान औपचारिक रूप से यह पदभार ग्रहण करेंगे। यह अध्यक्षता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो भारतीय निर्वाचन आयोग को दुनिया के सबसे विश्वसनीय और नवोन्मेषी चुनाव प्रबंधन निकायों में से एक के रूप में वैश्विक मान्यता प्रदान करती है। संस्‍थान का संस्थ...

फ़रवरी 19, 2025 12:25 अपराह्न

views 516

ज्ञानेश कुमार ने नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला, कहा- राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम है मतदान

ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। श्री कुमार ने इस पद पर राजीव कुमार का स्थान लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद अपने संदेश में श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान है और भारत के प्रत्येक नागरिक को मतदाता बनना चाहिए। जिसने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और हमेशा मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान, चुनावी कानूनों, नियमों और उसमें जारी निर्देशों के अनुसार, चुनाव आयोग हमेशा...

फ़रवरी 19, 2025 8:06 पूर्वाह्न

views 61

ज्ञानेश कुमार आज निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभालेंगे

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार आज नई दिल्‍ली में निर्वाचन आयोग कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। श्री राजीव कुमार का मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के रूप में कार्यकाल कल समाप्‍त होने के बाद श्री ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति की गई है। वे 1988 बैच के केरल कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्‍होंने संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के पद पर भी काम किया था।     इसके अतिरिक्‍त 1989 बैच के हरियाणा के कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी को नया निर्वाचन आयुक्‍त बनाया गया है।

फ़रवरी 18, 2025 8:58 पूर्वाह्न

views 32

चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त नियुक्‍त किया गया

  चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग के मौजूदा प्रमुख राजीव कुमार का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। सीईसी ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के 1988 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। वे संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। डॉ. विवेक जोशी को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे हरियाणा कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दोनों आयुक्तों की नियुक्ति की है।

अगस्त 14, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ करेगा बैठक

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग आज केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर का दौरा किया और वहां चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान श्री कुमार ने बताया कि आयोग जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा कि कोई भी बाहरी या आंतरिक शक्ति प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया को पटरी से नहीं उत...