सितम्बर 2, 2024 6:49 अपराह्न

views 15

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सुपोषण रथ राज्य के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को पोषण का संदेश देगा। इस रथ में सुपोषण पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। सुपोषण रथ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलो में पोषण और स्वास्...

अगस्त 30, 2024 7:38 अपराह्न

views 16

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में बत्तीस करोड़ की लागत से 230 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण किया जाएगा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में बत्तीस करोड़ की लागत से 230 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार ने निविदा जारी कर दी है। इस अस्पताल में मरीजों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे न केवल जशपुर जिले में बल्कि आसपास के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। इस अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पच्चीस अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बजट में कुनकुरी में दो सौ बीस बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल निर्माण की घ...

अगस्त 30, 2024 7:36 अपराह्न

views 20

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस बीच, सूरजपुर जिले के कुसमुसी गांव में मवेशी चराने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। 

अगस्त 30, 2024 7:28 अपराह्न

views 19

छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में महुए के पेड़ के संरक्षण के लिए ”महुआ बचाओ अभियान” चलाया जा रहा

छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में महुए के पेड़ के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ''महुआ बचाओ अभियान'' चला रहा रही है। इस अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ वनमण्डल में तीस हजार महुआ के पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा अब इन पौधों की निगरानी, देखभाल और संरक्षण भी राज्य सरकार करेगी। इधर, ग्राम-कछौड़ में आयोजित महुआ बचाओ अभियान में भरतपुर-सोनहत विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह शामिल हुई। इस मौके पर क्षेत्रवासियों को महुआ पेड़ की उपयोगिता के बारे में बताया गया। 

अगस्त 30, 2024 7:26 अपराह्न

views 13

कृषि अवसंरचना कोष के विस्तार से कृषि परियोजनाओं को सुदृढ़ करने और कृषि उत्पादकता को बढ़ाने सहायता मिलेगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘कृषि अवसंरचना कोष’ के विस्तार को जो मंजूरी दी है, उससे कृषि परियोजनाओं को सुदृढ़ करने और कृषि उत्पादकता को बढ़ाने सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से किसानों की आय में वृद्धि होगी और कृषि उत्पादन में सुधार होगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह कदम कृषि अवसंरचना के विकास के माध्यम से किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।    

अगस्त 30, 2024 7:24 अपराह्न

views 29

छत्तीसगढ़: रायगढ़ के रामलीला मैदान में 39वें चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग और पर्यटन मण्डल द्वारा रायगढ़ के रामलीला मैदान में उनतालीसवें चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाएगा। सात से सोलह सितंबर तक चलने वाले इस समारोह के शुभारंभ अवसर पर पद्मश्री हेमा मालिनी नृत्य नाटिका ’राधा रासबिहारी’ की प्रस्तुति देंगी। वहीं, ग्यारह सितम्बर को मीनाक्षी शेषाद्रि का भरत नाट्यम और समापन समारोह में डॉक्टर कुमार विश्वास कविता पाठ करेंगे। दस दिनों तक चलने वाले इस समारोह में देश और प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार प्रतिदिन अपनी प्रस्तुति देंगे।     

अगस्त 30, 2024 7:16 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई है। इससे अब जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बताया जा रहा है कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित तैंतीस वर्षीय महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। इसके अलावा दो नए मरीजों की भी पुष्टि हुई है। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या सौ के करीब पहुंचने वाली है। अब तक स्वाइन फ्लू के छियानवे मरीजों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से चालीस एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए ...

अगस्त 30, 2024 7:15 अपराह्न

views 18

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा कलेक्टर ने किरंदुल स्थित खनिज पट्टों में अनियमितताओं पर एक हजार छह सौ बीस करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा कलेक्टर ने किरंदुल स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम-एनएमडीसी को नोटिस जारी कर स्वीकृत खनिज पट्टों में अनियमितताओं पर एक हजार छह सौ बीस करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही इस राशि को पन्द्रह दिन के भीतर जमा करने को कहा गया है। खनिज निरीक्षक के प्रतिवेदन के बाद एनएमडीसी प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिस पर एनएमडीसी ने जवाब प्रस्तुत किया था, लेकिन जवाब संतोष जनक नहीं पाया गया। गौरतलब है कि एनएमडीसी केन्द्र सरकार की मिनीरत्न कंपनी है। साथ ही लौह अयस्क खदानों का ...

अगस्त 30, 2024 7:14 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम के पौधे का रोपण किया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज महासमुंद प्रवास के दौरान पुरातात्विक नगरी सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर महासमुंद जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान राज्यपाल ने सिरपुर में प्रसिद्ध प्राचीन लक्ष्मण मंदिर और तिवरदेव विहार तथा सुरंग टीला का भी अवलोकन किया। 

अगस्त 30, 2024 7:11 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों से अपील की; “देखो अपना देश“ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों से अपील की है कि वे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “देखो अपना देश“ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। ये अभियान छत्तीसगढ़ के अद्वितीय और खूबसूरत स्थलों को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे अपने राज्य के गंतव्यों के लिए पन्द्रह सितंबर के पहले वेबसाइट पर जाकर वोट करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।